महंत उदय गिरि जी महाराज को संस्था सेवा ने जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए दी शिक्षण सामग्री 

by
 चेयरमैन अविनाश राय खन्ना व अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने संस्था की तरफ से सौंपी 10 हजार की कापियां
होशियारपुर 1 :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि संस्था सेवा के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने संस्था की तरफ से आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की मदद के लिए शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के महंत उदय गिरी जी महाराज को शिक्षण सामग्री भेंट की।
इस मौके खन्ना ने बताया कि शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के महंत उदय गिरि जी महाराज ने आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया था  खन्ना द्वारा अपनी संस्था सेवा के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने पर संस्था की तरफ से आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री का इंतजाम किया गया। आज चेयरमैन अविनाश राय खन्ना एवं अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने महंत उदयगिरि जी महाराज की हाजरी में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 10  हजार  रुपये की नोटबुक भेंट की। खन्ना ने कहा की संस्था सेवा शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के साथ कड़ी है और संस्था सेवा का यही प्रयास रहेगा कि किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा ग्रहण करने में समस्या पेश न आये।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप में आए और सोचा था कि सरकार आने के पश्चात ऐसा नहीं होगा ,लेकिन मामला वहीं अटका हुआ, अब भी इस मामले में राजनीति ही हो रही : कुंवर विजय प्रताप

फरीदकोट :   फरीदकोट बेअदबी कांड से जुड़े बेहबल कला व कोटकपूरा गोली कांड में आज अदालत में सुनवाई हुई। अब 5 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होगी। कोटकपूरा गोलीकांड में आरोपित सुखबीर सिंह...
article-image
पंजाब

भाई ने कर डाली बहन की हत्या : हत्या का कारण जुए की लत – बीसीए की पढ़ाई कर रही थी मृतका

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन पड़ते राजेश नगर की गली नंबर 13 में रहने वाली निशा भारती (21) की मंगलवार की देर रात चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। परिवार ने आरोप लगाया...
article-image
पंजाब

90 ग्राम हेरोइन तथा 75 नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 8 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 90 ग्राम हेरोइन तथा 75 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एसएचओ पुलिस थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली :  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को हाल में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर...
Translate »
error: Content is protected !!