मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मंखा महेश्वर शिव मंदिर, मनहोता ,की ओर से मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया।जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने कहा कि संत महापुरूष ही अपने नि:स्वार्थ कर्म द्वारा इस समाज का कल्याण करते हैं। उन्होंनें कहा कि जब-जब अधर्म का अधंकार गहन से गहनतम होता हैं,इंसान के विचारों में दुर्गंध फै ल जाती है। तब-तब भक्ति रूपी लहर से लेकर महापुरूष इस धरा को सुगन्धित करते हैं।

आगे साध्वी जी ने कहा कि साधारण जीव कर्मों से बंधे हुए संसार में आते हैं,लेकिन संत-सतगुरू दूसरे जीवों के कल्याण के लिए इस धरा पर आते हैं। वह जीव को प्रभु प्राप्ति का सच्चा मार्गदर्शन करके आवागमन के चक्र से मुक्त कर देते हैं। उन्होनें कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी अर्जुन को यही समझाते हैं,और गीता के माध्यम से हमें भी इस बात को समझा रहे हैं कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्वि होती है,तब-तब ही मैं अपने रूप को रचता हूँ, अर्थात साकार रूप से लोगों के सम्मुख प्रकट होता हुं । साधु पुरूषों का उद्धार करता हू और दुष्टों का विनाश करता हूँ।
अंत में उन्होंनें कहा कि हमें भी ऐसे संत महापुरूष की खोज करनी होगी,जो हमारे घट में प्रकाश रूप ईश्वर का साक्षात्कार करवा दें, इसलिए हम भी जिज्ञासु से आगे बढक़र ईश्वर पिपासु बन जाएं। हमारे जीवन का उदेश्य ईश्वर प्राप्ति है,भीतर सच्ची तड़प के साथ इस परम उदेश्य में लग जाए। साध्वी राने भारती जी , श्रद्धा दे नाल कोई बुलंदा नहीं,मेरी झोपड़ी के भाग, नी में नाचना शाम दे नाल,भजनों का गायन कर संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नवीन कुमार,उपेंद्र कुमार,ओर भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
article-image
पंजाब

पंजाब के पानी की एक बूंद किसी को नहीं देंगे –पूर्व सांसद खन्ना

हरियाणा को पानी देने के मुद्दे पर पंजाब सरकार की नाकामी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हरियाणा प्रदेश को पानी देने के मामले में पंजाब सरकार द्वारा झूठ परोसे जाने के...
article-image
पंजाब

लापता 7 साल के बच्चे का बंद घर से मिला शव : गांव में दहशत

तरनतारन :  झब्बाल थाना क्षेत्र के अधीन गांव जगतपुरा में बुधवार दोपहर लापता हुए 7 साल के बच्चे मनराज सिंह का शव गांव के एक बंद पड़े घर के कमरे से मिला है। इस...
article-image
पंजाब

डॉ. मामराज पुंडीर का बड़ा फैसला, मृत्यु के बाद करेंगे अंगदान, लोगों से भी की अपील

एक डोनर बचा सकता है आठ जिंदगियां”, डॉ. पुंडीर ने अंगदान के लिए बढ़ाया कदम समाजसेवा की अनूठी मिसाल, शिक्षक डॉ. मामराज पुंडीर ने किया अंगदान का संकल्प एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!