राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह : महाविद्यालय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका- आशीष बुटेल

by
मंडी, 14 दिसंबर :  मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा की राजकीय संस्कृति महाविद्यालय सुंदरनगर हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सन 1923 में संस्कृत भाषा और संस्कृति को संजोने के लिए स्कूल के तौर पर शुरू हुआ इस महाविद्यालय का सफर अपने में बहुत उपलब्धियां समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को भी बचाना है और साथ में आधुनिक युग के साथ भी चलना है। यह महाविद्यालय दोनों काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस महाविद्यालय को और आगे बढ़ाया जाएगा। इस महाविद्यालय की सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
श्री बुटेल राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर के शताब्दी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में 8 संस्कृत कॉलेज स्थापित है। इस तरह के संस्थानों को बचाना उन्हें संरक्षण देना हम सब का दायित्व है। हमारे युवा हमारी संस्कृति को भूले न इसके लिए जो भी किया जाए कम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सुधारने के लिए पूरी तरह संबेधनशील है। उन्हांेने बताया कि दूरदराज के इलाकों में शिक्षक की कमी होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए अगले वर्ष तक हर उच्च पाठशाला में आईसीटी लैब स्थापित कर दी जाएगी ताकि विडियो कान्फ्रैंसिग के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा सके। शिक्षा विभाग अगले एक वर्ष में 30 हजार शिक्षकों के पद भरने जा रहा है।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा की किसी भी संस्थान के लिए इतना लंबा सफर तय करना गौरब की बात है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार विधायक बनने पर अपनी विधायक निधि से पहली राशि इस कॉलेज के लिए जारी की थी।उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य की पदोन्नति नहीं हुई। जबकि वर्तमान सरकार ने एक वर्ष के भीतर ही महाविद्यालयों में इन पदों को पदोन्नति से भर दिया हैं
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ खुशवंत ने अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय के 100 वर्ष के इतिहास का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं के बारे में मुख्य संसदीय सचिव को अवगत करवाया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गिद्दा, लुड्डी, किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। सीपीएस ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री निक्कू राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री , एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधुमति, बीडीसी सदस्य, नगर पंचायत सुंदरनगर के पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक, पूर्व शिक्षक, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ : 2500 करोड़ की परियोजना बदलेगी हिमाचल के पर्यटन की तस्वीर: आरएस बाली

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने नादौन में किया तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का उदघाटन नादौन 03 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिकट आवेदन के पांच हजार लेकर कांग्रेस की आर्थिक स्थिति की जा रही मजबूत : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र में मिले अधिकार के लिए पैसे वसूल रही सुख की सरकार और कांग्रेस प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारे सरकार, रोबोटिक सर्जरी के दावे और ओटी के दरवाजे गायब एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया : जागरूक हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जनवरी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों को लेकर वाटर सप्लाई वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग, एकजुटता पर जोर

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ । सुबह द वाटर सप्लाई वर्कर यूनियन, एम.सी. चंडीगढ़ की ओर से म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के पब्लिक हेल्थ सब-डिवीजन नंबर 15 में एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!