विकास का सिलसिला रहेगा जारी कहा सांसद मनीष तिवारी ने : अलग-अलग गांवों के विकास के लिए 23 लाख रुपए के ग्रांट के चेक बांटे

by

रूपनगर, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए आज रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों हरिपुर, बागवाली, रामपुर, सुखसल, बस्सोवाल कालोनी, बास, दतारपुर, मांगेवाल व लंगड़ोया में कुल 23 लाख रुपये के विकास कार्यों संबन्धी चैक बांटे गए।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा, में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इन फंडों को गांवों में अलग-अलग विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में हल्के में विकास के लिए कई प्रोजेक्ट लाए गए थे। जबकि अब उनकी ओर से अपने संसदीय कोटे से लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और यह सिलसिला जारी रहेगा।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हकीम हरमोहिंदर पाल सिंह मिन्हास, सुरेंद्र सिंह हरिपुर, सरपंच गुरदीप सिंह, करनैल सिंह, काका सिंह, खुशहाल सिंह चेयरमैन, सरपंच सुरेंद्र कौर, हरमेश सिंह, अशोक सैनी, प्यारा सिंह, दीपक कुमार, कुलवंत कौर सरपंच, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, सरपंच गुरदेव सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह राय, बागवाली सरपंच अमनदीप कौर, अमरीक सिंह, हरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु नानक देव जी ने दुनिया को दिया समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 5 नवंबर जिसे कहीं गुरुनानक जयंती तो कहीं गुरु पर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात

10 जनपथ पर हुई बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन...
article-image
पंजाब

AK-47 से खुद को थाने के मुंशी ने मारी गोली – मौत

बठिंडा : थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी सुखपाल सिंह ने AK-47 बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मुंशी को तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म की शराब के नशे में की कोशिश, गला घोंट मार डाला न मानने पर , दरिंदगी की फिर शव के साथ की

जालंधर :  युवती के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जालंधर देहात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा प्रभारी जितेंदर कुमार ने जांच...
Translate »
error: Content is protected !!