विदेश से लौटी दुल्हन : पति ने टोका तो आशिक संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

by

फरीदकोट :  फरीदकोट जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कनाडा से लौटी एक नवविवाहिता को अपने ही पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक का नाम गुरविंदर सिंह था जो निजी बैंक में अच्छी नौकरी करता था।

पुलिस का दावा है कि हत्या में पत्नी रूपिंदर कौर का कथित प्रेमी प्रीत सिंह भी बराबर का साझीदार है। प्रीत अभी फरार चल रहा है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

दरअसल यह पूरा मामला बेहद फिल्मी लगता है। रूपिंदर कौर साल 2019 में कनाडा चली गई थी। शादी के लिए वह 2023 में भारत आई और फरीदकोट के सुखनवाला गांव के गुरविंदर सिंह से नवंबर 2023 में ब्याह रचा लिया। शादी के कुछ दिन बाद ही वह फिर कनाडा वापस चली गई। जनवरी 2025 में वह हमेशा के लिए भारत लौटी और पति के साथ रहने लगी। मार्च 2025 में सास-ससुर कनाडा चले गए तो घर में सिर्फ दोनों ही रह गए।

मृतक गुरविंदर की बहन मनवीर कौर कनाडा में ही सेटल हैं। वह इन दिनों ससुराल फाजिल्का के जोदकी कंकर गांव में रुकी हुई हैं। मनवीर ने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक भाई गुरविंदर पिछले कई महीनों से परेशान था। वह बार-बार कहता था कि रूपिंदर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है और उसके चरित्र पर शक करता था। गुरविंदर को लगता था कि रूपिंदर ने मजबूरी में शादी की है क्योंकि वह खुद को कनाडा में अच्छी तरह सेट बता रही थी।

सबसे हैरान करने वाली बात 28 नवंबर की रात की है। गुरविंदर ने मनवीर को फोन किया और बताया कि उसके पास पक्का सबूत है कि रूपिंदर का बठिंडा निवासी प्रीत सिंह से अवैध संबंध है। उसने साफ कहा था, “ये दोनों मिलकर मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं ताकि हमारी जमीन-जायदाद हड़प सकें।” उसी रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मनवीर को दूसरा फोन आया कि गुरविंदर का शव घर की छत पर पड़ा मिला है।

गांव वालों ने बताया कि डिनर के बाद गुरविंदर और रूपिंदर टहल रहे थे। रात करीब 11 बजे एक अनजान शख्स घर आया। रूपिंदर ने खुद दरवाजा खोला। थोड़ी देर बाद हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घर की अलमारी से सोने के जेवर गायब मिले जिससे लूट का एंगल भी जुड़ गया है।

फरीदकोट डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि रूपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि प्रीत सिंह की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शरेआम नशा बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई : वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर थाने में पड़ते गांव बस्ती सेंसियां में शरेआम नशे बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों  व एक युवक को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का किया था प्रयास

रोहित जसवाल। चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी बस पर बीते मंगलवार शाम को हमला करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचआरटीसी बस 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। ...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकॉम व बीए के दूसरे चैथे और छेहवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा

गढ़शंकर : महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अधीन चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल की बी.कॉम. के दूसरे, चौथे और छेहवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा।...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने : पुलिस कमिश्नर का सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार

हुबली : कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!