विधानसभा नोटिस पर भाजपा नेता जय सिंह का पलटवार कहा, “मामूली कार्यकर्ता को बना दिया सुपरस्टार

by

हंसते-हंसते जवाब दूंगा”, जय सिंह ने विधानसभा नोटिस पर जताई प्रतिक्रिया

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने विधानसभा सचिवालय से मिले नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विनम्रता से स्वीकार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह दोनों हाथ जोड़कर इस नोटिस को स्वीकार करते हैं और इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा सदर विधायक नीरज नेय्यर का धन्यवाद करते हैं।
जय सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता रहे हैं, जिनका काम पार्टी के लिए झंडे लगाना, दरी बिछाना और नेताओं की सेवा करना रहा है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि कई बार उन्हें नेताओं के जूते तक उठाने पड़े, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी के लिए काम किया। ऐसे में आज उन्हें इस स्तर पर नोटिस मिलना उनके लिए एक अलग अनुभव है।
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि इस नोटिस ने उन्हें “हिमाचल का सुपरस्टार” बना दिया है। जय सिंह ने बताया कि उन्होंने इस अवसर पर अपने समर्थकों और मीडिया साथियों के बीच मिठाइयां भी बांटी हैं।
भाजपा नेता ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो भी बयान दिया है, वह उससे पीछे नहीं हटेंगे और विधानसभा में भी अपने शब्दों पर कायम रहेंगे।
जय सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चम्बा में “शेर की तरह” लड़ रहे हैं और उनकी आवाज ने सत्ता पक्ष को हिला दिया है। उन्होंने इसे सरकारी तंत्र की प्रतिक्रिया करार देते हुए जनता के सामने अपनी बात रखने की बात कही।
अंत में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें विधानसभा में बुलाया जाए, जहां वह अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री अग्निकांड : मृतकों की संख्या हुई 5, लापता की तलाश जारी, CM व विधानसभा अध्यक्ष ने घटना पर दुःख जताया

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :  बद्दी के झाडमाजरी में अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में बिते दिन हुए अग्निकांड में बीते 24 घंटो से राहत एंव बाचाव कार्य जारी है। वर्तमान में 30 लोगो का विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में संस्थान बंद किए गए, विक्रामदित्य ने स्वाल क्यों नहीं उठाए : 15 महीनों में सड़कों से गिरा मलबा नहीं हटा सके पीडब्ल्यूडी मंत्री – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर हमने गारंटी नहीं दी थी लेकिन सुविधाएं दी, क्योंकि यह सरकार का काम है एएम नाथ। शिमला/रामपुर :   ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़िया पंचायत के कोंटा जंगल में पकड़ा तेदुंआ : अभी तक दर्जनों पशुओं को बना चुका था अपना निवाला

बीबीएन, 5 जनवरी। (तारा) : विकास खंड पट्टा के बाड़ियाँ व पट्टा नाली के लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाते तेदुंए को आखिरकार पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले 6 माह से यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने कंडवाड़ी स्कूल में 60 लाख से निर्मित साईंस ब्लाक किया शुभारंभ : कमलेहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कैप्टन विक्रम बतरा महाविद्यालय में छह करोड़ की लागत से बनेगा हाॅस्टल एएम नाथ। पालमपुर 17 मई। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डबाड़ी में 60 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!