सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने को कहा :मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न जिलों में मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन सभी स्तरों पर सतर्क रहना नितांत अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन छुट्टियों के दौरान प्रदेश में सभी आवश्यक सरकारी कार्यलय जैसे मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय और नियंत्रण कक्ष सीमित स्टाफ के साथ कार्यरत रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट, चण्डीगढ़ और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि इन राज्यों में सायरन से सतर्क किया जाए तो तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण गंभीरता से पालन करने को कहा।
उन्होंने धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, बांधों, पुलों और अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से मॉकड्रिल आयोजित करने को भी कहा। उन्होंने प्रदेश में स्थापित नियंत्रण कक्षों को और अधिक सुदृढ़ करनेे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं साहस और धैर्य के साथ दुश्मन का सामना कर, देश की रक्षा कर रही हैं और हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से केवल अधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने और अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के.पंत, ओंकार चंद शर्मा, आर.डी. नजीम, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, राकेश कंवर बैठक में उपस्थित थे जबकि सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बहुत हुए भाषण, अब कर्मचारियों के लिए कुछ करे सरकार’, जयराम ठाकुर ने साधा CM सुक्खू पर निशाना

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच इन दिनों ठनी हुई है. ये सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में 750 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती 2025

नई दिल्ली  : यदि आप बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रूप में आवेदन कर सकते हैं। यहां 750 पदों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता आयोजित

धर्मशाला, 30 दिसंबर:  जिला परिषद की इस वर्ष की अंतिम त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल दिवस पर 30 और 31 अक्तूबर को होंगे भूमि के इंतकाल -DC अपूर्व देवगन

लंबित 1052 इंतकाल सत्यापन के मामलों का किया जाएगा निपटारा चंबा 20 अक्तूबर- उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सरकार द्वारा निर्धारित 30 अक्टूबर व 31 अक्टूबर को इंतकाल...
Translate »
error: Content is protected !!