सरकारी सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास का 12वीं का नतीजा 100 प्रतिशत

by

गढ़शंकर :पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल/मई में ली गई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के घोषित किए गए नतीजों में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास की 12वीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत रहा।
स्कूल इंचार्ज मैडम उषा देवी तथा नरेश कुमारी साइंस मिस्ट्रेस ने बताया कि स्कूल का नतीजा 100 प्रतिशत रहा। जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा सिद्धू ने 500 में से 459 (91.80 प्रतिशत) अंकों से पहला स्थान, पायल ने 445 अंक (89 प्रतिशत) लेकर दूसरा स्थान तथा कृतिका ने 435 अंक (87 प्रतिशत) लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसको लेकर उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ की मेहनत की बदौलत विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ रजनी देवी, सिमरनजीत सिंह, बलजीत राम, कुलदीप सिंह व सुखविन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंपी स्किन रोग प्रभावित मृत पशुओं का एक लाख तथा बीमार हुए पशु का 50 हजार रुपये प्रति पशु दिया जाए मुआवजा

लंपी स्किन रोग तथा गन्ने के भाव तथा बकाया अदायगी के लिए डिप्टी स्पीकर को सौंपा मांगपत्र गढ़शंकर: 5 सितम्बर: संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा दर्शन सिंह मट्टू...
article-image
पंजाब

SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी : NIA और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की जा तैयारी रही है। गत दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले...
article-image
पंजाब

फंस रहा कुलपतियों की नियुक्ति का पेंच : हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल और सरकार में टकराव!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है। यह विवाद मुख्य रूप से हिमाचल...
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां में करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जत्थेदार...
Translate »
error: Content is protected !!