सरना ने कहा कि भाजपा अकाली दल में ऑपरेशन लोटस चला रही, बागी आपने हलकों में हारे – हरसिमरत कौर बादल ने कहा भाजपा के कुछ पिट्ठू शिरोमणि अकाली दल को तोड़ने की कर रहे कोशिश

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल में चल रही कलह बढ़ती जा रही है। फिर भी शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल कह रहे हैं कि हमारी पार्टी एकजुट है और उनकी पत्नी व बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली में बयान देते हुए साफ़ कह दिया कि पूरा शिरोमणि अकाली दल एकजुट है और सभी सुखबीर बादल के साथ है। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा- भाजपा के कुछ पिट्ठू शिरोमणि अकाली दल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह लोग वैसा ही करना चाहते हैं जैसा उन्होंने महाराष्ट्र में किया था । शिरोमणि अकाली दल एकजुट है और वे इसमें विफल होने जा रहे हैं। 117 नेताओं में से सिर्फ 5 नेता ही सुखबीर बादल के खिलाफ हैं। जबकि 112 नेता पार्टी और सुखबीर बादल के साथ खड़े हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों का नेतृत्व हमारे साथ है। बीबी जागीर कौर का नाम लिए बिना बादल ने कहा कि भाजपा ने उन्हें एसजीपीसी चुनाव लड़वाया था। वहीं ओम बिरला के स्पीकर चुने जाने पर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से ही हावी रही है, केंद्र ने बिना विपक्ष के स्पीकर चुन लिया है। इससे लोगों को नुकसान होता है।
जालंधर-चंडीगढ़ में शिअद की अलग-अलग मीटिंग हुई ।
उधर अकाली दल के नेता परमजीत सरना ने कहा कि भाजपा अकाली दल में ऑपरेशन लोटस चला रही है, जो लोग कल तक बीजेपी से गठबंधन करने के लिए कहते थे, वे आज पार्टी से बागी हो गए हैं। पार्टी नेता परमजीत सरना ने आगे कहा,’इस मसले को सुलझाने का एक ही हल है कि पार्टी के अंदर बैठ बात की जाए। बागियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी नेता पार्टी से खफा हैं, वो खुद अपने हलके में हारे हैं। वे नेता सुखबीर बादल की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके हलके की हार के लिए कौन जिम्मेदार है।

पार्टी के खिलाफ एक बड़ी मीटिंग : पंजाब के जालंधर में बीते मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ एक बड़ी मीटिंग की गई थी। ये मीटिंग तब हुई जब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में सभी लीडरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के जालंधर में अपनी ही पार्टी के खिलाफ बड़ी बैठक की थी। बैठक में अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में सिकंदर एस मलूका, सुरजीत एस रखड़ा, बीबी जागीर कौर, प्रेम एस चंदूमाजरा, परमिंदर ढींडसा , सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा- अकाली दल इतना कमजोर क्यों हो गया है। आज हम अर्श से फर्श पर आ गए हैं। पार्टी मि मजबूती के लिए अब पार्टी में बदलाव जरूरी है।

चंदूमाजरा ने काया कहा : हम सभी अकाली नेता 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेकेंगे और हम वहां से शिरोमणि अकाली दल बचाओ लहर की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में हम अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं को शामिल करेंगे। साथ ही चंदूमाजरा ने कहा कि मैं पार्टी प्रमुख सरदार सुखबीर सिंह बादल से अपील करता हूं कि वह वर्करस की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, बल्कि उन्हें पूरी तरह समझें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
article-image
पंजाब

पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद किए गए।  अधिकारी ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील गिरफ्तार : 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर

रोहित जसवाल/एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में पुलिस ने तहसील वेलफेयर अधिकारी के बाद एक महिला वकील को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अवंतिका को बुधवार को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई : आचार्य आशीष वशिष्ठ, पंडित राकेश गर्ग और पंडित राम कुमार द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया

गढ़शंकर 10 मई : श्री ब्राह्मण सभा राजि: गढ़शंकर द्वारा भगवान श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में प्रधान ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!