सांसद रवनीत बिट्टू व हरदीप पूरी पर हो कानूनी कार्यवाही- पूर्व विधायक राठां

by

गढ़शंकर – अकाली दल बसपा गठबंधन के बाद बसपा के लिए आनंदपुर साहिब व चमकौर साहिब विधानसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर गढ़शंकर में भाजपा नेता व मंत्री हरदीप पूरी का बंगा चौक पर पुतला फूंका गया और एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता को इस संबंध में मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिरोमणी अकाली दल बादल के होशियारपुर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठां ने कहा कि दोनों नेताओं को गठबंधन के फैसलों पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं है बल्कि वह अपनी पार्टी में चल रही उठापटक पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक बयान के आधार पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए इस संबंध में वह एएसपी तुषार गुप्ता को मांगपत्र सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर यह टिप्पणियां करना उनकी मनोदशा बताता है कि वह दलित समाज के साथ समानता का अधिकार नही देना चाहते। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह शूका, हरप्रीत बेदी, अकाली दल बसपा गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली, 6 सितंबर :  जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दौलत सिंह...
article-image
पंजाब

विनोद कुमार सोनी की पत्नी रेनू बाला गांव कुनैल की बनी सरपंच

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: पंजाब में पंचायती चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पूरे पंजाब की तरह गढ़शंकर तहसील में पढ़ते गांवों के वोटरों ने भी पूरे उत्साह से मतदान में भाग लिया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक के पांच बड़े अफसर पर करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज

नोएडा, 08 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक होटल व्यापारी ने पंजाब नेशनल बैंक के पांच अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। होटल कारोबारी का आरोप है कि बैंक के...
Translate »
error: Content is protected !!