सादगी से मनाया मुकेश अग्निहोत्री ने जन्मदिन : अमित शाह ने भी फोन कर दी बधाई

by

गौसेवा से की दिन की शुरुआत, गोंदपुर बुल्ला में लोगों के साथ काटा केक; युवाओं ने लगाया रक्तदान शिविर

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 9 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर ऊना जिले के गोंदपुर बुल्ला स्थित सामुदायिक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। अग्निहोत्री ने स्थानीय लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों के बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।May be an image of one or more people, dais and text

मुकेश अग्निहोत्री ने अपने जन्मदिन की शुरुआत जखेवाल स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ गौशाला में गौसेवा से की। उन्होंने गौमाता को चारा खिलाया और संत बाबा ढांगू वाले अनूप जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन्मदिन पर युवाओं ने लगाया रक्तदान शिविर

गोंदपुर बुल्ला के सामुदायिक पार्क में स्थानीय युवाओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।May be an image of one or more people and text

अमित शाह और मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

जन्मदिन के अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री को देशभर से शुभकामना संदेश मिले। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फोन कर उन्हें बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने फोन

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को दिए थे विभाग : मंत्रियों से जो विभाग लिए गए , उन्हें भविष्य में उनके विभाग से संबंधित ही अन्य विभाग दिए जाएंगे -मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए थे। तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं।  ऐसे में मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हजारों कर्मचारियों को राहत – कॉन्ट्रैक्ट के बाद रेगुलर हुए कर्मियों को सालाना अर्जित वेतन वृद्धि दी जाए : हाईकोर्ट

शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध के बाद नियमित हुए हजारों कर्मचारियों को राहत देते हुए आदेश दिया है कि अनुबंध अवधि के दौरान अर्जित वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक...
हिमाचल प्रदेश

भारी बरसात के चलते आईटीआई काउंसलिंग 22 तक बढ़ाई

ऊना: 20 अगस्त: प्रदेश में भारी बरसात के चलते प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु चयनित सभी प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल करने व फीस जमा करवाने की तिथि को 22...
Translate »
error: Content is protected !!