सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

by
सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल
मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर दिन सुक्खू सरकार के ’सुख की सरकार’ और ’व्यवस्था परिवर्तन’ का कोई ना कोई बेशर्म चेहरा सामने आ ही जाता है। जिससे साफ हो जाता है कि एक झूठ के बाद दूसरा झूठ और दूसरे झूठ के बाद तीसरा झूठ बोलना ही सरकार की एकमात्र ध्येय है। समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि चंबा में सुखाश्रय योजना के तरह शिक्षा ले रहे छात्रों की फीस संबंधित शैक्षिक संस्थानों को नहीं जमा की गई है। यह सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन का एक मॉडल है जिसके नाम पर सरकार हर दिन मंचों से गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाती है। सरकार हर दिन सुखाश्रय को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि ऐसे बच्चों की फीस भी सरकार जमा नहीं कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से सुक्खू सरकार सत्ता में आई है तब से हर दिन इस योजना के नाम पर प्रचार प्रसार कर रही है। प्रदेश का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां पर मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री की एक बहुत बड़ी होर्डिंग सुखाश्रय योजना का प्रचार करती हुई न दिख जाए। अगर सड़कों से गुजरो तो हर दूसरी तीसरी बस पर यही होर्डिंग नजर आती है। मुख्यमंत्री से अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजना के तौर पर पूरे देश में प्रस्तुत कर रहे हैं। आए दिन समाचार पत्रों में भर–भर के फुल पेज विज्ञापन दिए गए। इस योजना के प्रचार प्रसार पर हर दो तीन महीनें में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सड़कों की होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगातार बदले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस योजना का नाम अपने नाम पर रखा है। इसके बाद भी इस योजना के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की फीस सरकार पढ़ने वाले संस्थानों को नहीं दे रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मनाली में विंटर कार्निवाल के दौरान हजारों के भीड़ के बीच एक युवक की बोतल से गला रेत कर हत्या हो जाती है। यह कानून व्यवस्था की नाकामी है। मनाली पर्यटन नगरी है और इस तरह की कानून–व्यवस्था से पर्यटन को ही नुकसान हुआ है। एक स्थानीय युवक की हजारों लोगों के बीच बर्बरता से हत्या हो जाती है और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा। यह सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रशासन का ऐसा ही चेहरा पहले भी सामने आ चुका है जब तांदी गांव में आग लगी थी और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे उस समय वहां का प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय अन्य काम में व्यस्त रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*18 अगस्त तक मिलेगा जुलाई माह का राशन बैकलॉग*

एएम नाथ।  कुल्लू, 11 अगस्त : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अरविन्द शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में मोबाइल ओटीपी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैस बुकिंग में खेल : फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर मैगनेट स्कूल में आयोजित किया तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर

हमीरपुर 18 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को सुपर मैगनेट स्कूल हमीरपुर में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय मलिक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यय नोडल अधिकारियों से ली सभी प्रबंधों की जानकारी : भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

शिमला 09 मई – लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय मलिक ने आज यहाँ...
Translate »
error: Content is protected !!