सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

by

ऊना: 1 अक्तूबर: सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत आज आयुष विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि सेवा पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता एवं पौधारोपण के प्रति जागरूक करना है।
इस मौके पर जिला ऊना के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पौधे भी वितरित किए गए। डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि ये पौधे स्वास्थ्य केंद्रों में रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में समस्त चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में 521 आवेदनों का अनुमोदन : पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

मंडी, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में मंडी जिले में 521 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन के उपरांत इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवक को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला , दूसरे को मारी गोली, गंभीर घायल – एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव अलीपुर में कल देर रात करीव एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर काट कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान रोहित जसवाल।  ऊना,9 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!