सोलन में चुनावी विवाद ने ली जान : गुस्से में दोस्त बना कातिल

by

शराब और सियासी चर्चा में हुई खूनी वारदात, युवक की मौत से सनसनी

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत चुनाव को लेकर हुई मामूली बहस ने एक युवक की जान ले ली। शराब के नशे में शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही दोस्त को बालकनी से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 मई की है। दाड़लाघाट के डवारू गांव निवासी अश्वनी अपने दोस्तों दीपक और कुनाल के साथ जालपा माता मंदिर के पास जंगल में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत शुरू हुई। चर्चा के दौरान अश्वनी ने कुनाल के एक रिश्तेदार के चुनाव हारने की बात कह दी। यह बात कुनाल को नागवार गुजरी और दोनों के बीच तीखी बहस व गाली-गलौज शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि जंगल में विवाद होने के बाद तीनों एक अन्य दोस्त के घर पहुंचे, जहां फिर से शराब पी गई। इसी दौरान पुराना विवाद दोबारा भड़क उठा। दोस्तों ने माहौल शांत करने के लिए कुनाल को एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन देर रात वह गुस्से में बाहर निकला और अश्वनी को जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगने से अश्वनी सीधे बालकनी से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद उसे अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए दाड़लाघाट के डीएसपी नवीन झाल्टा ने बताया कि आरोपी कुनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एनजीटी का पैनल करेगा स्वां नदी में अवैध खनन की शिकायत की जांच

ऊना – नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा गठित पांच सदस्यीय एक पैनल आज स्वां नदी में अवैध खनन की शिकायत की जांच करेगा। पैनल की अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, जस्टिस जसबीर...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दीक्षित …..हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

प्रधानमंत्री के “सबका प्रयास” के संकल्प को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे युवा इंजीनियर : कविंद्र गुप्ता आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर जोर रोहित जसवाल।  ऊना, 3 सितंबर. हिमाचल...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत् एएम नाथ। चम्बा जिला कोषाधिकारी गिरिजा मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोष कार्यालय चंबा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

एएम नाथ। चम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के...
Translate »
error: Content is protected !!