हाईकोर्ट में खत्म हुआ पूर्व विधायक होशियार सिंह का पेंशन विवाद…2 हफ्तों में जारी होगा पैसा

by

एएम नाथ l देहरा : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया है. अदालत ने यह फैसला विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के बाद लिया है। सचिवालय ने बताया कि दो हफ्तों के भीतर पेंशन जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने की. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता होशियार सिंह की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी शिकायत का निस्तारण पहले ही हो चुका है, इसलिए अब याचिका को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

वहीं, विधानसभा सचिवालय की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में 20 सितंबर को विधानसभा सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देशों की प्रति प्रस्तुत की. इन निर्देशों में कहा गया था कि पूर्व विधायक के पक्ष में मासिक पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और आवश्यक दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

दो हफ्तों में पूरी होगी प्रक्रिया

अदालत को बताया गया कि पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं और कागजी कार्यवाही अब अकाउंटेंट जनरल के कार्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद पूरी होंगी. यह प्रक्रिया दो हफ्तों में समाप्त होने की उम्मीद है. इस आश्वासन के बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि अब कोई अतिरिक्त आदेश की आवश्यकता नहीं है।

क्यों रुकी थी पेंशन?

पूर्व विधायक होशियार सिंह कांगड़ा जिले के देहरा से विधायक रहे हैं. उन्होंने ने आरोप लगाया था कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनकी पेंशन रोक दी गई थी. उन्होंने अदालत में यह दलील दी कि यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया था और यह हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते और पेंशन अधिनियम 1971 का उल्लंघन है. होशियार सिंह ने यह भी साफ किया कि उनका इस्तीफा पूरी तरह स्वेच्छा से दिया गया था, इसलिए उनकी पेंशन रोकना नैतिक और कानूनी दोनों दृष्टियों से गलत है।

सरकार बदले की भावना से काम कर रही- होशियार सिंह

फोन पर बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा, ‘मेरा इस्तीफा पूरी तरह से स्वेच्छा से दिया गया था. ऐसे में पेंशन रोकना नैतिक और कानूनी दोनों ही स्तर पर गलत है. सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है.’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ अन्य 8 पूर्व विधायकों की पेंशन बहाली का रास्ता भी अब साफ हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का 20 जनवरी को गरनोटा में होगा आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

मैगा चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 20 जनवरी (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के अंडर आता : मैं पहला मुख्यमंत्री होऊंगा , जो आपको रिपोर्ट करेगा

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरमाया सियासी माहौल : बागियों के स्वागत से भाजपा में बगावत, लाहुल-स्पीति भाजपा में सबसे ज्यादा बवाल

रवि ठाकुर के बीजेपी में आने से पूर्व मंत्री मार्कंडेय की अनदेखी पड़ सकती है भारी एएम नाथ। कुल्लू :   राजनीतिक उठा पठक से शीत मरूस्थल लाहुल-स्पीति के राजनीति में नई गर्माहट पैदा हो...
Translate »
error: Content is protected !!