हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग

by
पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने और परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करने के लिए यह समय की मांग है कि जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया जाए।
उन्होंने हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पहले की तरह परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण परिवहन की लागत काफी अधिक है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे औद्योगिक उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने निर्यात प्रोत्साहन के लिए औद्योगिक अधोसंरचना विकास परियोजनाओं, गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं तथा प्रमाणन प्रयोगशालाओं के लिए उदार वित्तीय सहायता देने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) के तहत पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने तथा आईडीएस के तहत लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की सभी मागों और मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह तथा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थेे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सरकाघाट 29 जनवरी – जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र मास मेले के लिए सजा बाबा बालक नाथ मंदिर

दियोटसिद्ध 13 मार्च :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो जाएंगे। पूरा महीने तक चलने वाले इस मेले के लिए सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
Translate »
error: Content is protected !!