होशियारपुर के पार्कों का सौंदर्यीकरण कर बदली जाएगी नुहार: सुंदर शाम अरोड़ा

by

होशियारपुर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के पार्कों की नुहार बदलने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए जहां अलग-अलग प्रोजैक्ट लगाए जा रहे हैं वहीं शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वे आज शहर में अलग-अलग स्थानों पर पांच विशेष चिल्ड्रन फ्रैंडिली पार्कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में अमरुत योजना के अंतर्गत 11067712 रुपए की लागत से विशेष चिल्ड्रन पार्क बनाए जा रहे हैं, जो कि बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ बड़ों के लिए भी काफी लाभप्रद साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन पार्कों में सैर करने के लिए ट्रैक, हाई मास्क लाइट, झूले, लैंड स्केपिंग कार्य जैसे कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्को में अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी ताकि लोग सुबह व सांय पार्कों में अच्छे माहौल में अपना समय व्यतीत कर सकें।
सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि गौतम नगर गली नंबर एक में 2080716 रुपए की लागत से चिल्ड्रन फ्रैंडिली पार्क बनाया जा रहा है। इसके अलावा माउंट एवेन्यू वार्ड नंबर 28 के पार्क का 1755012 रुपए, एकता नगर पार्क का 1950292 रुपए, बॉटल ब्रश पार्क का 1854919 रुपए व ग्रीन व्यू चिल्ड्रन फ्रैंडिली पार्क का सौंदर्यीकरण 3426773 रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य पार्कों को भी कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में सभी पार्को में ओपन जिम लगवाए गए थे, जिसका लोग को भरपूर फायदा मिला है और बच्चे से बड़े सभी इन ओपन जिम में कसरत कर रहे हैं।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद बलविंदर कुमार, पार्षद अशोक मेहरा, पार्षद मीना शर्मा, पार्षद बलविंदर कौर, पार्षद जसविंदर पाल, मलकीत सिंह मरवाहा, राजिंदर परमार, एस.एस. राणा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं।...
article-image
पंजाब

उस्तरे से हेयर ड्रेसर का गला काट कर की हत्या

लुधियाना :  लुधियाना शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जहां टिब्बा रोड पर सत्संग घर के समीप एक हेयर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
पंजाब

किसानों की पंजाब सरकार को दो टूक, तीन माह में लागू करें कृषि नीति

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। इस दौरान यूनियन ने कृषि नीति में शामिल करने के लिए अपने 25...
Translate »
error: Content is protected !!