आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत गांव झोनोवाल में लगाया गया कैंप : पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by
गढ़शंकर , 10 जुलाई :  डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर के गांव झोनोवाल  में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंप का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे यह कैंप ही बताते हैं कि सरकार आम आदमी के प्रति कितनी चिंतित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार कर रही है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे।
              डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांव झोनोवाल में लगे कैंप का उन्होंने जायजा लिया, जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह था और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कैम्प में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात थेऔर लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में यह कैंप लग रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लग रहे हैं और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं। इस मौके पर इलाके के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज रानी दीवान को भावभीनी श्रद्धांजलि, तेहरवीं 27 सितंबर को

नवांशहर। अरुण रिंकू दीवान की पूजनीय दादी राज रानी दीवान जी का 17 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवार के लिए यह...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे...
article-image
पंजाब

‘आप’ सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस चलाएगी आक्रामक चुनावी अभियान : राजा वड़िंग

वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान, घर-घर जाकर सरकार की नाकामियां उजागर करने पर जोर लुधियाना, 18 अक्टूबर। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस...
article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!