आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पठानमाजरा ने शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया।एचसी से महिला ने सुरक्षा और उनकी पुलिस को दी शिकायत पर जांच की मांग की गई है। हाईकोर्ट में जल्द इस केस की सुनवाई हो सकती है।

महिला ने कहा कि पठानमाजरा ने उन्हें दूसरी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। जब पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक ही नहीं हुआ तो दूसरी शादी कैसे वैध हो सकती है?। महिला ने आरोप लगाया कि पठानमाजरा ने 2014 से लेकर अब तक मेरा पैसा खाया। मेरे बेचे सोने का 20 लाख रुपया भी विधायक के खाते में गया।
हरमीत पठानमाजरा का विवाद दूसरी शादी की फोटो सामने आने के बाद हुआ। यह फोटो दूसरी पत्नी ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पठानमाजरा तब तक चुनाव जीत विधायक बन गए थे। महिला का आरोप है कि विधायक ने उन्हें फोटो हटाने के लिए धमकाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

19 वर्षीय ​​जस्सी गिरफ्तार : 10 पिस्तौल, एक बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद को ट्राई साइकिल की भेंट

गढ़शंकर: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने गांव गोगों  में एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल भेंट की। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू और मास्टर बलवीर सिंह बैंस ने बताया कि...
article-image
पंजाब

मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री बनने के बाद पहुंचे पंजाब : बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

नई दिल्ली। दिल्ली के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।  इसके बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रौशनी मेला अपने यौवन पर  : -मेले के चौथे दिन गायक बागी ने हिट गीतों से बांधा समय

गढ़शंकर, 24 फरवरी:  बाबा अली मुअज्जम कादरी शाह जी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर में चल रहा वार्षिक रोशनी मेला अपने यौवन पर पहुंच गया है।  21 फरवरी से शुरू हुए इस रोशनी मेले में...
Translate »
error: Content is protected !!