जब तक सरकार विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा : मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन

by

रोपड़  :  पिछले दिनों रोपड़ में आप विधायक दिनेश चड्ढा की तरफ से सरकारी कर्मचारियों से किए गए बुरे बर्ताव के विरोध में डीसी और एसडीएम दफ्तरों में आज  हड़ताल की गई  । पहले इस मामले में तहसील कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था, अब इस प्रदर्शन में डीसी ऑफिस से लेकर एसडीएम ऑफिस तक के कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया। सरकारी कर्मचारी इस बात पर अड़ गए हैं कि जब तक सरकार विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।  विधायक ने कर्मचारियों को जलील किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को भी सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक में कलम छोड़ हड़ताल रहेगी। 26 जुलाई को सभी कर्मचारी रोपड़ में इकट्ठा होंगे और सरकार व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल :  सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की सरकारी दफ्तरों में दखल अंदाजी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। दफ्तरों में स्टाफ को तंग और लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को जलील करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक ने कर्मचारियों को जलील किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधायक के बुरे व्यवहार के चलते 26 जुलाई को भी सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक में कलम छोड़ हड़ताल रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Заработок и технологии: P2P Wifi Camera Приложение

  НАЖМИ СЮДА ЧТОБЫ ПОЛУЧИТЬ ДОСТУП           Заработок и технологии: P2P Wifi Camera Приложение Заработок с использованием новых технологий становится все более популярным. Одним из инновационных способов заработка является использование...
article-image
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने 50.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

राकेश शर्मा। देहरा /तलवाड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 50.14 करोड़ रुपये की लागत की पांच नई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन...
Uncategorized

Активный Промокод Для 1Xbet

  НАЖМИ СЮДА ЧТОБЫ ПОЛУЧИТЬ ДОСТУП       Активный Промокод Для 1Xbet 1Xbet предоставляет уникальную возможность получить активный промокод для увеличения вашего заработка. 1Xbet Зеркало Рабочее Риар: Играйте и Зарабатывайте При использовании промокода...
Translate »
error: Content is protected !!