झोटा का पीजीआई चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार से पहले एसएसपी के तबादले की मांग

by

पिता भीम सिंह ने अन्न-जल त्यागा, बोले- एसएसपी भी बेटे की मौत के जिम्मेदार; सरकार और एक्शन कमेटी में 2 करोड़ मुआवजे व नौकरी पर बनी थी सहमति

मानसा, 6 नवंबर। नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गुरुवार आधी रात करीब 12 बजे उनके शव को एंबुलेंस के माध्यम से चंडीगढ़ रवाना किया गया। अस्पताल की मोर्चरी से शव को ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप करते हुए बाहर लाया गया। इसके बाद आईसीयू, वेंटिलेटर और फ्रीजर की सुविधा वाली विशेष एंबुलेंस से शव को पीजीआई भेजा गया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को मानसा लाया जाएगा। इसके बाद परिवार और संघर्ष समिति की सहमति से अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

एसएसपी के तबादले तक अन्न-जल त्यागने का ऐलान

इस बीच परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने नई मांग उठाते हुए अन्न-जल त्याग दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार और संघर्ष समिति की बात मान ली है, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले मानसा के एसएसपी का तबादला किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों में एसएसपी भी शामिल हैं।

अकाली दल और वारिस पंजाब दे से जुड़े नेता सुरजीत सिंह भूरा ने बताया कि पोस्टमार्टम पूरा होने के समय के आधार पर अंतिम संस्कार शुक्रवार या शनिवार को किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाम पांच बजे के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परिवार की मांगों में मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग भी शामिल है। दो करोड़ रुपये मुआवजे और नौकरी की मांग परिवार की ओर से नहीं, बल्कि संघर्ष समिति के सदस्यों की ओर से रखी गई थी।

सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बनी थी सहमति

परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष के 23वें दिन पंजाब सरकार और एक्शन कमेटी के बीच सहमति बनी थी। इसके तहत परिवार को दो करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिया गया था। दलजीत सिंह भम्मे के परिवार को भी मुआवजा और नौकरी देने पर सहमति बनी थी।

24वें दिन दो आरोपियों की जेल से रिहाई

धरने के 24वें दिन गुरुवार को इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो को नाभा जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद परिवार की सहमति मिलने पर गुरुवार आधी रात को परविंदर सिंह झोटा का शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अंतिम संस्कार को लेकर होने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहन को छेड़ने पर मंगवाई थी माफी : रंजिशन अब 15 बाइक सवार ने बरसाई गोलियां

तरनतारन।  तरनतारन के थाना सदर के अधीन आते गांव बाकीपुर समीप बाइकों पर सवार करीब 15 युवकों ने पेंट का कारोबार करने वाले रंजीत सिंह उर्फ राणा को गोली मार दी।  करीब सवा साल...
article-image
पंजाब

पंजाब में आठ लाख से कम आमदन वाले जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण दिया जाए: हरपुरा

गढ़शंकर: पंजाब में आठ लाख से कम की आमदन वाले जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिला जाएगा। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा...
पंजाब

संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा...
article-image
पंजाब

बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता...
Translate »
error: Content is protected !!