मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

by
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व
सोलन  :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक शिक्षा (उच्चतर) सोलन डॉ. जगदीश सिंह नेगी रहे। जगदीश सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है और मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी अहम है। उन्होंने उपस्थित जनों से निर्वाचन विभाग का यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, अभिभावकों तथा वहां के स्टाफ को बूथ स्तर अधिकारी (बी.एल.ओ.) तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोट बनाने के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदान वाले दिन निर्वाचन विभाग की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि निर्वाचन विभाग द्वारा दिया गया यह संदेश आपके माध्यम से घर-घर तक तथा समाज तक पहुंचना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित उप जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राजकुमार पराशर द्वारा विद्यार्थियों को भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी के बारे में तथा वह कैसे भारत के प्रथम मतदाता बने, इस संबंध में पूर्ण कहानी बताकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट की प्रधानाचार्य आभा चंदेल, बच्चों के अभिभावक, स्थानीय स्कूल का स्टाफ तथा लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी हिमाचलियों से संस्कृति और पहचान बनाए रखने का आह्वान : जय राम ठाकुर बोले, हिमाचल को दिल में बनाए रखें प्रवासी हिमाचली

प्रवासी हिमाचलियों के बच्चों के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रवासी हिमाचलियों से अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बताएं क्या हिम केयर के लाभार्थियों को भी मिलेगा रोबोटिक सर्जरी का लाभ : जयराम ठाकुर

डिनर डिप्लोमेसी में तीन मरीजों की जान से क्यों खेल रही है सरकार एक हफ्ते से वेतन के लिए धरना दे रहे हैं एचपीयू के शिक्षक और कर्मचारी एएम नाथ। मंडी : मंडी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में जल शक्ति योजनाओं से सुदृढ़ हो रहा आधारभूत ढांचा : बीते 3 वर्षों में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्चे 100 करोड़, 1.17 लाख से अधिक लोग हो रहे लाभान्वित

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चिंतपूर्णी , 9 जनवरी। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा कर्मियों व सुपरवाईज़ार के 80 पद..सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

ऊना, 20 अप्रैल: मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड (सिक्यूरिटी एजेंसी) द्वारा पुरूषों के सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़ार के 80 पदों को अधिसूचित किया है। यह जानकरी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!