राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

by

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी कालखंड का साक्षी जिला चंबा अपने नैसर्गिक सौंदर्य व समृद्ध लोक कला-संस्कृति के लिए जाना जाता है।

अपनी समृद्ध परंपराओं के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला हिमाचल प्रदेश की अनूठी संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजय के प्रतीक माने जाने वाले मिंजर मेला-2025 की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को उनकी प्रसन्नता और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

उन्होंने लोगों से पारंपारिक लोक संस्कृति व सामाजिक सौहार्द को संरक्षित रखने का आह्वान भी किया।


राज्यपाल ने नशीले एवं मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सामूहिक जागरूकता पर बल देते हुए युवाओं को इस बुराई से दूर रहने का परामर्श दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों कोे नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई गई।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नशे जैसी सामाजिक बुराई का प्रभावी संदेश देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्यपाल ने इससे पहले भगवान श्री रघुवीर एवं श्री लक्ष्मी नारायण को मिंजर अर्पित की। उन्होंने पारंपरिक कूंजड़ी-मल्हार की मधुर स्वर लहरियों के साथ ध्वजारोहण कर मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ किया।


उन्होंने मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसमें गहरी रूचि दिखाई।


शिव प्रताप शुक्ल ने संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जिला एवं उप-मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।


राज्यपाल को नगर परिषद की अध्यक्षा नीलम नैय्यर ने मिंजर भेंट की।
शिव प्रताप शुक्ल को मिंजर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सम्मानित किया।


मुकेश रेपसवाल ने कहा कि समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन में हर वर्ग की रुचि का ध्यान रखा गया है। चंबा जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों को भी 8 दिनों तक चलने वाले इस मेले में अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा।


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उनकी धर्मपत्नी नीना पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंस राज, डीएस ठाकुर और डॉ. जनक राज, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में नए बस अड्डे के लिए भूमि के शीघ्र चयन के दिए निर्देश : अधिकारियों संग बैठक में की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रोहित भदसाली।  ऊना, 13 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल और विभिन्न...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस ने 10 जिलों और 95 ब्लॉकों में नई नियुक्तियां

चंडीगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, कोंग्रस पार्टी ने राज्यभर में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब

28 औद्योगिक इकाइयों को समयबद्ध से जारी की गई इन प्रिंसिपल अप्रूवलः मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर को होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए जारी की इन प्रिंसिपल अप्रूवल – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 13 मार्च :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर कुलबीर सिंह को अपना होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर रैली की सफलता के लिए हलका चब्बेवाल बसपा मीटिंग में पहुंचे डॉ. करीमपुरी

गुरु साहिबान विरोधी टिप्पणियों की की गई निंदा हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  बहुजन समाज पार्टी हलका चब्बेवाल के अधिकारियों की मीटिंग एडवोकेट पलविंदर माना जिलाध्यक्ष और हलका प्रभारी के नेतृत्व में कम्युनिटी सेंटर चब्बेवाल में...
Translate »
error: Content is protected !!