व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

by

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । यह जानकारी जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी नीलम कुमारी ने देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, स्टील फैब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्क्स, ब्यूटीशियन, हथकरघा, कटिंग टेलरिंग, शू-मेकिंग, प्लम्बर, कारपेंटर, बारबर बैम्बू वर्क में दिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि आवेदक जिला मंडी के स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18-35 साल के मध्य होनी चाहिए । आवेदक ने बेरोजगार भत्ता/कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो, उसका शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां सहित सादे कागज पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय मंडी में 15 सितम्बर, 2023 तक जमा कर सकते हैं ।
अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, मंडी के कार्यालय या निगम की वैबसाईट हिमाचलसर्विसडाटनिकडाटइन/एचपीएससीएसटीडीसी पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूती: हिमाचल सरकार ने कानून में किए अहम संशोधन

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, रख-रखाव और सड़क अवसंरचना के बेहतर प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों व पंचायत सचिवों को विस्तार से बताया कि पंचायत में किसी व्यक्ति के पाॅजिटिव पर किन-किन बातों का ध्यान रखना

विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी जानकारी ऊना  – खंड विकास कार्यालय में आज विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों कोे कोविड सुरक्षा नियमों सहित अन्य जानकारियां सांझा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट का किया शुभारंभ

वन विभाग के 800 से अधिक अधिकारी- कर्मचारी प्रतियोगीता में ले रहे हैं हिस्सा जलवायु परिवर्तन के समाधान को ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!