10 जगहों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन करने पर शिमला शहर में पाबंदी

by

शिमला : शिमला शहर की 10 जगहों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला दंडाधिकारी शिमला ने सोमवार को इस संबंध में ओदश जारी किए हैं।  इसके मुताबिक सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला शहर के छोटा शिमला से रिज व कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर दूरी तक, स्कैंडल पॉइंट से काली बाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड छोटा शिमला कसुम्पटी रोड, छोटा शिमला चौक से राजभवन से ओक ओवर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से सट्टी सीढ़ियाँ और पैदल रास्ता जो कसुम्पटी सड़क की ओर, कार्ट रोड से मजीठा हाउस लिंक रोड तक, ए.जी. कार्यालय से कार्ट रोड, सी.पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय से चौड़ा मैदान, उपायुक्त कार्यालय के ऊपर पुलिस गुमटी से लोअर बाजार की ओर 50 मीटर की दूरी तक सभी स्थलों पर सार्वजनिक बैठक आयोजित करने, जुलूस व रैलियां निकालने, प्रदर्शन करने, नारे लगाने, बैंड बजाने और अपराध की मंशा से हथियार के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि यह आदेश अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पुलिस, अर्धसैनिक व सैन्य कर्मियों पर लागू नहीं होगा। सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की तात्कालिकता और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से पारित किया गया है जो आगामी दो महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि आदेशानुसार उपरोक्त सभी प्रतिबंधित स्थलों पर कार्यक्रमों की अनुमति सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त करनी होगी। आदेशों का उल्लंघन नियमानुसार दण्डनीय होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 21 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर हरोली कॉलेज में लगेगा निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

ऊना, 18 नवम्बर। ऊना जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाम होते ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थी लग्जरी गाड़ियों की लाइन : SIT के रडार पर कौन हैं ये 5 चेहरे?

पटना :  पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अब इस प्रकरण में पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!