2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

by

 

चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक होटल से 24 दिसंबर को सुबह सात बजे गिरफ्तार किया था।
वह एक रात पहले ही अपने भाई के कहने पर रिश्वत के 55 लाख रुपये लेने के लिए जींद के होटल में पहुंच गया था। होटल में रात ठहरा था। वहीं, विकास दीप के मामा के लड़के नीरज को सीबीआई ने भिवानी से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में फरार चल रहे सहायक निदेशक विशाल दीप के अलावा ईडी के दो अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जांच टीमों ने रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में छापा मारा।  गिरफ्तार आरोपी विकास दीप दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक मुख्यालय में बतौर प्रबंधक तैनात था। वह गुरुग्राम में अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। सीबीआई ने उसके फ्लैट में छापा मारा। वहां से विकास के दो मोबाइल फोन मिले है, जिन्हें सीबीआई ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, भिवानी से गिरफ्तार नीरज को भी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसके पास से सीबीआई को कोई रिकवरी नहीं हुई है। विकास दीप दिल्ली से पहले जींद पीएनबी बैंक में बतौर मैनेजर तैनात था। कुछ महीने पहले ही उसका तबादला दिल्ली मुख्यालय में हुआ था।
              इस रिश्वतकांड का खुलासा होने के बाद दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय से तबादले जारी हैं। ईडी मुख्यालय की ओर से शिमला ईडी सब जोनल कार्यालय से डिप्टी डायरेक्टर कुलदीप शिवाजी कुंभर को दिल्ली मुख्यालय, जिवितेश आनंद को मुख्यालय से शिमला सब जोनल कार्यालय, विशाल दीप सहायक निदेशक को शिमला से मुख्यालय, सहायक निदेशक-ई के ओएसडी राजीव कुमार को मुख्यालय से शिमला सहायक निदेशक लगाया गया है। इसके अलावा निचले स्तर पर भी कई अन्य कर्मियों को इधर से उधर किया गया है।
विकास दीप के पिता राजिंद्र सिंह और नीरज के पिता ईश्वर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ पहले सेक्टर-30 स्थित सीबीआई कार्यालय में उनसे मुलाकात की। इन दोनों आरोपियों के परिजनों ने बताया कि विशाल दीप, विकास व नीरज को सीबीआई ने झूठे मामले में फंसाया है। विकास दीप को सीबीआई ने जींद में एक होटल से सुबह सात बजे गिरफ्तार किया था, जबकि उसकी गिरफ्तारी जीरकपुर से दिखाई जा रही है। सीबीआई की ओर से उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की बात भी कही जा रही है लेकिन यह सारे आरोप निराधार हैं क्योंकि विकास दीप को जींद में एक होटल से गिरफ्तार किया गया। एमटेक पास विशाल दीप करीब सात-आठ साल पहले एक्साइज विभाग में बतौर निरीक्षक भर्ती हुआ था। इसके बाद उसे डेपुटेशन पर कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में लगा दिया गया था। करीब एक साल पहले विशाल दीप ईडी में प्रतिनियुक्ति पर आया था और आने के बाद उसे शिमला सब जोनल ऑफिस में सहायक निदेशक के पद पर तैनात किया गया था। उसकी पत्नी को दो महीने पहले ही बेटा हुआ था।
दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के घर किया पेश  : सीबीआई की ओर से विकास दीप का चार दिन और नीरज का एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया। सीबीआई ने दोनों आरोपियों का दोबारा रिमांड नहीं मांगा। इन्हें मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ अगली सुनवाई 10 जनवरी को सीबीआई कोर्ट में होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने गढ़शंक में मजदूर दिवस पर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि की भेंट

गढ़शंकर, 1 मई : टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल गढ़शंकर द्वारा मजदूर दिवस के संबंध में पावरकॉम कार्यालय गढ़शंकर के मेन गेट पर झंडा फहराया तथा शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि...
Translate »
error: Content is protected !!