विदेश गए युवक की पत्नी ने की आत्महत्या

by

माहिलपुर – माहिलपुर के वार्ड नं 10 में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माहिलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 32 वर्षीय सुखविंदर कौर पत्नी मनदीप सिंह वार्ड नं 10 माहिलपुर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि मृतका का पति छह महीने पहले दुबई में काम की तलाश में जालंधर के एजेंट के जरिए गया था और उसे विदेश में काम नही मिलने से वह परेशान रहता था और इस संबंध में उसने अपनी पत्नी को भी बताया था। बताया जा रहा है कि मृतका ने आत्महत्या करने से पहले विदेश रहते अपने पति मनदीप सिंह से वीडियो कॉल की थी और उसने यह कदम क्यो उठाया इसकी जानकारी नहीं। एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार के सदस्यों के बयान के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले मा. जीत राम की मृत्यु पर 2 मिनट...
Translate »
error: Content is protected !!