एसडी स्कूल गढ़शंकर : आर्टस में सुखप्रीत कौर व कामर्स में आंचल प्रथम

by
एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का12वीं का परिणाम शानदार रहा
गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए 12वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। आर्टस के परिणाम में स्कूल की छात्रा सुखप्रीत कौर ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार काशदीप पाल ने 94.6 फीसदी अंक लेकर कर द्वितीय तथा कोमल विरक ने 93 फीसदी  अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कॉमर्स के परिणाम में स्कूल की छात्रा आंचल ने 94.4 फ़ीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनूपदीप कौर ने 93.2 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय और जसमीन ने 88.6 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इस शानदार परिणाम के लिए स्कूल कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश कृपाल, सोम नाथ ओहरी, प्रिंसिपल वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी हरविंदर कौर ने समूह स्टाफ, छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन :
एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर की मेधावी छात्राएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों में शहर जैसी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : CM सुक्खू

मुख्यमंत्री ने शिमला से किया नेरवा अग्निशमन चौकी का वर्चुअल लोकार्पण, 55 हजार लोगों को मिलेगा लाभ एएम नाथ। शिमला :  10 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रेम संबंध टूटने के बाद युवक के अपहरण की साजिश का आरोप, पांच गिरफ्तार : हरियाणा की युवती समेत छह लोगों पर केस दर्ज

गांव में युवक को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास कर रहे थे आरोपी फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव रोमाणा अलबेल सिंह में एक युवक के कथित अपहरण के प्रयास का मामला...
article-image
पंजाब

जेएनवीएसटी 2026-27 की परीक्षा में सभी योग्य विद्यार्थी करवाएं पंजीकरण : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन के लिए हुई बैठक

होशियारपुर, 12 जूनः जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) सत्र 2026-27 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श और रणनीति बनाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अऱोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की...
article-image
पंजाब

होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 सर्वसम्मति से बनी ग्राम पंचायतों को विधायक जिम्पा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विधानसभा क्षेत्र की 57 में से 11 सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए उनका...
Translate »
error: Content is protected !!