गन कल्चर पर नकेल कस मुख्य मंत्री ने उठाया प्रशंसनीय कदम: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 16 में 23 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवैल को किया जनता को समर्पित
होशियारपुर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि गन कल्चर पर नकेल कसने के लिए मुख्य मंत्री ने बीते दिन जो कदम उठाया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कड़े कदम उठाने से राज्य में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था को स्थिति को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। वे आज वार्ड नंबर 16 की आकाश कालोनी में 23 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल को जनता को समर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, नवनियुक्त चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट श्री हरमीत सिंह औलखभी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की मांग को पहल के आधार पर पूरा करते हुए उनको स्वच्छ पीने का पानी निर्विघ्न मुहैया करवाने के लिए आकाश कालोनी में ट्यूबवेल लगवाया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र आठ महीनों में ही पंजाब सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास करवाया है और जन हित में फैसले लिए हैं।
इस मौके पर पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद जसपाल सिंह चेची, पार्षद मुखी राम,संदीप चेची, जसपाल सुमन, रजिंदर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

105 साल पुराना ट्रैक्टर : 1.25 करोड़ रुपये में बिका

जालंधर :  शहर की पुरानी और खंडहर जैसी इमारत में वर्षों से पड़ा एक ट्रैक्टर अब करोड़ों में बिक गया है, जिसे लोग कबाड़ समझ रहे थे। वही ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपये की कीमत...
article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी द्वारा विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी अलग-अलग गांवों में करीब 6.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों हेतु फंड मुहैया करवाए गए

माहिलपुर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी है, जिनकी ओर से ब्लॉक माहिलपुर के गांव बघौरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
पंजाब

दरबार पंज पीर कादरी मोहल्ला नील कंठ में लगाया नशा छुड़ायो कैंप

*यह कैंप राजीव साईं के नेतृत्व में दल खालसा और आयुर आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के सहयोग से लगाया गया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  होशियारपुर के मोहल्ला नील कंठ के दरबार पंज पीर कादरी में नशा...
Translate »
error: Content is protected !!