जार्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग दी : दुबई के रास्ते भारत भेजा आईएसआई ने

by

चंडीगढ़ : आईएसआई ने अमृतपाल सिंह को तैयार किया और जार्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके बाद उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया। इससे पहले आंतकी रिंदा और अर्शदीप सिंह डल्ला का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है लेकिन उनके माध्यम से वह सीधे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई नापाक इरादों से बाज नहीं आ रही है। पंजाब में उग्र अमृतपाल सिंह उसी की ही उपज है।
आईएसआई अब भारत में युवाओं का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में कर रही है। इसी कड़ी में उसने पंजाब में अमृतपाल के रूप में नया प्रयोग किया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अमृतपाल की आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात दुबई में हुई। आंखों के इलाज के दौरान पहली बार अमृतपाल आईएसआई के गुर्गों से मिला। इन एजेंटों में कुछ पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तान समर्थक भी हैं। दरअसल, उन्होंने भांप लिया था कि अगर अमृतपाल का इस्तेमाल किया तो अच्छा फायदा हो सकता है।
इस बीच अमृतपाल सिंह को जॉर्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके बाद उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया।
अमृतपाल की हर हरकत पर केंद्र की खुफिया एजेंसियों की निगाहें थीं। चार महीने पहले ही उस पर कार्रवाई को कहा था। इसके अलावा दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की बैठक में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतपाल सिंह के मामले को गंभीरता से उठाया था। फरवरी महीने में उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। साथी को छुड़वाने के खातिर अमृतपाल ने भीड़ के साथ अजनाला थाने पर हमला किया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ एक्शन की रणनीति बनाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड के टीकाकरण संबंधी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

गढ़शंकर  : कोविड-19 कोरोना महामारी को खत्म करने हेतु सरकार द्वारा तय किए कार्यक्रम अनुसार टीकाकरण संबंधी कोविड टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम हरबंस सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में हुई। इस...
article-image
पंजाब

स्टाफ ने पक्खोवाल बीहड़ां स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व स्कूल बैग किए वितरित

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में प्रिंसिपल जगदीश कौर के नेतृत्व में एक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में स्कूल में दाखिल छठी कक्षा के बच्चों को स्कूल बैग तथा छठी...
article-image
पंजाब

4 एसएचओ 6 मुन्सी लाइन हाजिर : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई

लुधियाना : 17 अगस्त : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

निरंतर नज़रअंदाज किए जा रहे अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब द्वारा महा रोष रैली का ऐलान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की स्टेट बॉडी और जिला इकाई के प्रधानों की आज विशेष बैठक की गई, जिसमें सरकार द्वारा लगातार यूनियन के संघर्ष और हक की मांगों को नज़रअंदाज...
Translate »
error: Content is protected !!