घालूवाल : घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी

by

हरोली : घालूवाल में घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार घालूवाल के वार्ड-6 की सुषमा देवी ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी है और पति विदेश में नौकरी करता है। दो बेटों को आजकल स्कूल में छुट्टी होने के कारण सुषमा देवी मंगलवार दोपहर दो बजे अपने दोनों बेटों के साथ स्कूटी पर ऊना घूमने के लिए गई थी। रात करीब 8:00 बजे जब वह अपने बेटों के साथ लौटी तो मुख्य गेट का ताला लगा था। गेट खोलकर जब अंदर आए तो दरवाजे का ताला खुला था। अंदर एक कमरे का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में से बच्चों की दो गुल्लक, स्मार्ट घड़ियां और 25,000 रुपये की नकदी गायब मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद : अब लोगों को अपने कार्य के लिए 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ेगा

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद कर दिया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अंतिम 6...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में चलाया जनता पर बोझ डालो अभियान : पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी

शिमला, 10 अगस्त । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता को दी गई सभी...
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी पॉजीटिव, कुछ ब्रांच 48 घंटे के लिए बंद जिलाधीश ऊना राघव शर्मा भी हुए आईसोलेट, कोविड टेस्ट करवाएंगे

ऊना – उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद कार्यालय की कुछ ब्रांच को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी चैंबर व पीएस ऑफिस ब्रांच को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर रोहित...
Translate »
error: Content is protected !!