जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र- DC अपूर्व देवगन

by

कार्य योजना तैयार करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
चंबा, 26 सितंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाया जाएगा।
यह बात आज उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने लिए तैयार की जाने वाली कार्य योजना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
उन्होंने संबंधित विभागों को चयन किए गए 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को लेकर कार्य योजना को तय सीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका का निर्माण, वर्षा जल संचयन प्रणाली और आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की आधारभूत संरचना में भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पानी के लिए आरओ की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 25 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों को बनाने के लिए चयन की गई आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर,अधिशांशी अभियंता जल शक्ति राजेंद्र ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह : विधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!