गुंडागर्दी का नंगा नाच – 6 -7 लोगों ने घेर कर कल युवक के मारी थी गोलियां , आज उस्सकी मौत : 2 दिन तक नशा तस्करों से बचने की गुहार लगता रहा; किसी ने उसकी नहीं सुनी थी

by

जालंधर : दो दिन तक पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लेकर युवक चक्कर काटता रहा कि उसको इलाके के नशा तस्करों से धमकियां मिल रही हैं। लेकिन 2 दिन में उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एडीसीपी से लेकर एसएचओ तक किसी ने उसकी नहीं सुनी। कल छह-सात बदमाशों ने घेरकर चलाईं गोलियां और गोलियां लगने के कारण आज उसकी मौत हो गई।
जिन लोगों ने 22 वर्षीय रोहित पर गोलियां चलाईं, वह उसके घर के बिल्कुल पास रहते हैं। दो दिन पहले ही रोहित के परिजनों ने थाना सूर्या एनक्लेव में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उस पर हमला किया गया है। उस पर दोबारा हमला हो सकता है। सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रोहित को घेर लिया और उस पर गालियां चलानी शुरू कर दी। जिससे दो गोलियां उसकी पीठ पर जाकर लगीं।

परिवार का आरोप, पुलिस नशा तस्करों के साथ
रोहित की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने उनकी शिकायत ही नहीं सुनी। वह बार बार थाने जाते रहे, लेकिन बदमाश नशा बेचने वाले थे और इलाके की पुलिस उन पर मेहरबान थी। रोहित की बुआ का कहना है कि दो दिन पहले हमलावरों ने उसके घर पर गोलियां चलाई थीं। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। कल छह-सात हमलावरों ने रोहित को घेरकर गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव संबंधी किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर, 15 मई :  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल, व्यव व पुलिस पर्यवेक्षक जिले में पहुंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘आईज ऑन मी’ पोस्टर को सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक पेज पर किया पोस्ट : सिधु मूससेवाला की हत्या से जुड़े राज़ों का खुलासा संभव

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं l  लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालाँकि,...
article-image
पंजाब

महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, अजीबोगरीब फरमान से हड़कंप, वजह क्या?

राजस्थान के जालौर जिले में पंचायत के एक फैसले ने सामाजिक बहस छेड़ दी है। सुंधामाता पट्टी से जुड़े चौधरी समाज की पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले मोबाइल फोन...
पंजाब

नौ होटलों में छापेमारी करते हुए दो विदेशी महिलाओं समेत चार को काबू

जीरकपुर : पुलिस ने जीरकपुर शहर के अलग-अलग होटलों में चल रहे देह व्यापार के रैकेट पर कार्रवाई कर नौ होटलों में छापेमारी करते हुए दो विदेशी महिलाओं समेत चार को काबू करके इनके...
Translate »
error: Content is protected !!