नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

by
ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को नेशनल अवार्ड से समानित होने के लिए बधाइयां व शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा की प्रदेश तथा जिला बिलासपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की एक महिला जो की जमीन किराए पर लेकर फूल उत्पादन में इतना बढ़िया कार्य कर रही है और आसपास के कई लोगों को रोजगार दे रही है। आज हमारे लिए यह एक बड़ी मिसाल है। मीना चंदेल को 8 दिसंबर 2023 को पूसा नई दिल्ली में पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। धर्मानी ने कहा की सरकार का इस साल का बजट कृषि उत्पादन व पुष्प उत्पादन में प्रदेश के महिलाओं , नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा । इस वर्ष के बजट का फोकस कृषि पर रहेगा यह हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी और मुख्यमंत्री भी खुद एक किसान है वह किसानों की समस्याओं को समझते है।
मीना चंदेल ने कहा कि जिन महिलाओं नौजवानों के पास अपनी जमीन है वह जंगली पशुओं व जंगली जानवरों से परेशान है उन्हें ग्रीन हाउस लगाकर उसमें पुष्प उत्पादन या सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहिए ।सरकार युवाओं , महिलाओं की सहायता कर रही है इस क्षेत्र में भी अगर हम इसे कमर्शियल इंडस्ट्रियल स्केल पर करें तो हम कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं और अपनी आर्थिक को व प्रदेश की आर्थिक की को भी मजबूत कर सकते है। उन्होंने कहा की जब मैं जमीन किराए पर लेकर इस कार्य को कर सकती हूं तो जिनके पास जमीन है और वह नौकरी की तलास में यहां वहां भटक रहे हैं उन्हें अपना स्वरोजगार अपने घर पर अपने गांव में ही करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल आधारित गतिविधियों में हिमाचल देश के अग्रणी केन्द्र के रूप में उभर रहा – हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंडी जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी ज़िले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों में चुनाव की घोषणा : चुनाव आचार संहिता 19 और 31 मई तक रहेगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों में चुनाव की घोषणा के साथ  आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू हो गई है।  आचार संहिता नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की युवाओं को साधने की तैयारी : अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल और सौमिल संधू को हरियाणा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

चंडीगढ़/शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए  अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश और सौमिल संधू को हरियाणा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नेताओं को संगठन में पहले निभाई...
Translate »
error: Content is protected !!