कार से 260 ग्राम चरस बरामद : कार को रोकने का इशारा करने पर पुलिस कर्मी को टक्कर मार किया घायल , 200 मीटर पर दबोचा

by

सुंदरनगर  :  चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया।  भागने के चक्कर में कार चालक पुलिस जीप और बैरिकेड को टक्कर मारने के बाद वहां से निकल गया। इस दौरान कार का टायर फट गया। पुलिस ने करीब 200 मीटर दूर कार चालक को दबोच लिया। जांच के दौरान कार से 260 ग्राम चरस बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह पुंघ में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया।

मगर कार चालक नहीं रुका। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस दल को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी तो बच गए, लेकिन एक कांस्टेबल कार की चपेट में आ गया। टक्कर में वह घायल हो गया। उसका नागरिक अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, आरोपी की पहचान ऋत्विक ठाकुर (25) निवासी कश्मीर, तहसील नादौन जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों को कुचलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और मादक द्रव्य अधिनियम में धारा 20 के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पेट्रोल पंप में 60 हजार की लूट का मामला : दोनों आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । पंजाब के 2 युवकों दुआरा शनिवार को टाहलीवाल में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने  पंजाब के गढ़शंकर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 व 19 तक सोलन ज़िला में भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी ज़िला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

एएम नाथ। ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 व 19 अप्रैल, 2025 को सोलन ज़िला में कुछ स्थानों पर भारी...
हिमाचल प्रदेश

भदौड़ी में 2 पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा मारपीट : क्रॉस एफआइआर, दोनों पक्ष के 9 पर मामला दर्ज

हरोली : भदौड़ी में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा मारपीट होने का मामले में हरोली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भदौड़ी के प्रकाश चंद का आरोप है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

ऊना 8 फरवरी: – ग्रामीण विकास, पंचायती राज द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!