आग लगने से 10 एकड़ गेहूं की फसल राख : 40 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा की मांग

by
गढ़शंकर, 28 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल मार्ग पर गांव गड़ी मटो में खेतों में खड़ी करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल आग लगने से जलकर खाक हो गई। इस आग को आसपास के गांवों के लोगों, नवाशहर व गढ़शंकर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से बुझाया। इस अवसर पर कामरेड दर्शन सिंह मटू ने कहा कि गेहूं की फसल को आग लगने का मुख कारण बिजली विभाग की तारें थी जिसके स्पार्किंग करने से आग लगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पुरानी तारों को बदला जाए व जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें 40 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस आग के कारण किसान दिलबाग सिंह की अढ़ाई एकड़, जुझार सिंह सरपंच की तीन एकड़, जस्सी की 4 एकड़, राणा जंग बहादुर, सुखबीर सिंह सहित करीब 10 एकड़ गेहूं जल गई है। इस दौरान जसवीर सिंह नंबरदार, दिलबाग सिंह, पियारा सिंह, केवल सिंह, जोगा सिंह व जतिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मैंहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरां के निवासियों ने साबुन उद्याोग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष के लिए लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी का गठन

गढ़शंकार । गांव मैहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरा के निवासियों ने आज पंजाब की सीमा पर सटे हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद में चल रहे साबुन उद्योग से हो रहे प्रदूषण से परेशान लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा का टिकट नहीं : भाजपा ने 6 राज्य के लिए 11 उम्मीदवारों का एलान , क्या रवनीत बिट्टू 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?

नई दिल्लीः भाजपा ने आज को 6 राज्यों में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राजस्थान से सतीश...
article-image
पंजाब

समाज सेवी सोनी परिवार द्वारा गढ़ी मानसोवाल स्कूल को 51 हजार रुपए भेंट

गढ़शंकर। समाजसेवी सोनी परिवार बीनेवाल द्वारा स्व. मास्टर नंद किशोर सोनी की याद में गढ़ी मानसोवाल सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की भलाई के लिए 51 हजार रुपए की राशी भेंट की। वरुन सोनी...
article-image
पंजाब

एसबीएस माडल हाई स्कूल में दसवीं की परिक्षा में शानदार प्रर्दशन करने वाले विधार्थी सम्मानित

गढ़शंकर : एसबीएस माडल हाई स्कूल, सदरपुर की प्रबंधक कमेटी दुारा सीबीएसई के दसवीं के नतीजे में शानदार प्रर्दशन करने वाले विधार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए समागम का आयोजन कर...
Translate »
error: Content is protected !!