हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल ने चंबा में जागरूक किए मतदाता

by
एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आइकॉन जसप्रीत पाल ने 28 मई को चंबा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील की। इस दौरान जसप्रीत पाल साइकिल द्वारा बनीखेत से लेकर चंबा तक विभिन्न गांवों व कस्बों से होते हुए जिला मुख्यालय  चंबा पहुंचे जहां पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। जसप्रीत पाल ने  बनीखेत से चंबा सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने बारे संदेश दिया। इस अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड तथा मिलेनियम निजी महाविद्यालय चनेड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर प्रदेश आईकॉन जसप्रीत पाल का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला चंबा में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए जिला वह उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल का जिला चंबा में साइकिलिंग द्वारा तीन दिवसीय प्रभास कार्यक्रम निश्चित हुआ था जिसके अनुसार 27 मई को उन्होंने जिला कांगड़ा की तरफ से आते हुए चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जहां पर तहसीलदार सिंहुता सुरेंद्र चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया था इसके अलावा  जसप्रीत पाल 29 मई को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठाड़ नदी पर निर्मित झूला पुल जंग लगने की वजह से हुआ कमजोर : लोगों ने उठाई मुरम्मत करने की मांग।

कुठाड़, 4 जुलाई (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत के तहत कुठाड़ नदी पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लोगों की पैदल आवाजाही के लिए Yबनाया गया झूला पुल उचित देखरेख न होने की वजह से उपेक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी कामगारों को बिना पंजीकरण सेवाओं या ठेका श्रम में नहीं लगाने के आदेश -ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

पहचान और पूर्ववृत्त  सत्यापन के लिए पुलिस थाना में करवाना होगा पंजीकरण एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत ज़िला में सभी ठेकेदारों व व्यापारियों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृशक्ति का अपमान कर रही प्रदेश सरकार : जय सिंह

कहा, चहेतों को सेवा विस्तार तो मित्रों की भर्ती के लिए लगवा रही दौड़ शकला में पोल खोल अभियान में गरजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह एएम नाथ। चम्बा : एक तरफ प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एक साल में बनेगा प्रदेश का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान : मुख्यमंत्री

सर्जरी और जांच के लिए जीरो वेटिंग पीरियड पर दिया बल टांडा के चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री ने किया साढ़े तीन घंटे का संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!