दिव्यांग श्रेणी में फार्मासिस्ट के भरें जायेंगे 17 पद

by

ऊना : निदेशक, चिकित्सा सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट के 17 पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं विज्ञान और (ऐलापैथी) फार्मेसी में डिग्री अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रवण बाधित के लिए 9 पद तथा आॅर्थो श्रेणी में 8 पद अब तक के बैच से भरें जायेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदक उपरोक्त पदों हेतू संबंधित रोजगार कार्यालय में प्रमाण पत्रों सहित 17 जुलाई से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि अभ्यार्थी का नाम विभाग को भेजा जा सके। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब कैसा है राजवीर जवंदा?… : फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

मोहाली : सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। मंगलवार शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के हीरो-होंडा शोरूम में भीषण आग : कई बाइक-स्कूटर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

एएम नाथ । शिमला :  शिमला की कच्चीघाटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हीरो-होंडा के एक शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “अखंड भारत संकल्प दिवस-2026” मनाया गया

महाविद्यालय स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी तक उसके हस्तांतरण का केन्द्र बनें एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी, चंबा में अखंड भारत संकल्प दिवस 2026 के अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्र...
Translate »
error: Content is protected !!