मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं सभी पात्र युवा: एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा

by
बड़सर 07 अक्तूबर।  निर्वाचन क्षेत्र 39-बड़सर की राजकीय उच्च पाठशाला बुंबलू में शनिवार को बूथ स्तरीय चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरुक करने तथा चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर चुनावी पाठशाला का गठन किया गया है।
डॉ. रोहित शर्मा ने मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने तथा संशोधन करवाने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। उन्हांेने सभी पात्र युवाओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने की अपील भी की।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया में अवश्य भाग लेना चाहिए तथा उन्हें हमेशा निर्भय होकर और किसी के प्रलोभन या झांसे में आए बगैर अपने विवेक के अनुसार ही मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
चुनावी पाठशाला में राजकीय उच्च पाठशाला बुम्बलू की मुख्यध्यापिका रेणु ठाकुर, रजनीश कुमार शास्त्री, सुपरवाइजर रीता देवी, निर्वाचन विभाग के कनिष्ठ सहायक सोमदत्त, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रवीण संब्याल, बूथ लेवल अधिकारी सुषमा, नोडल अधिकारी नीलम, मीरा देवी, चुनावी पाठशाला के सदस्य और स्थानीय मतदाताओं ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आई.जी.एम.सी. में हुई घटना की जांच 24 दिसम्बर तक पूर्ण कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश : सीनियर रेजिडेंसी  के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग की जाए आरम्भः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 अक्तूबर तक ई-केवाईसी करवाएं सभी उपभोक्ता: एडीसी मनेश कुमार

हमीरपुर 13 अक्तूबर। एडीसी मनेश कुमार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को जिला में शत-प्रतिशत राशनकार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा जिला के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजे Outsource Employee, बोले उनके लिए बनाई जाए स्थाई नीति : 58 साल तक की नौकरी कार्यकाल तक जारी की जाए नोटिफिकेशन

 ओपीएस बहाल करने के बाद अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों का दर्द भी समझे एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरा चरणः 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान आज, 1.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट 134 मतदान केंद्रों में से 20 संवदेनशील तथा 10 अति संवेदनशील

ऊना – पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला ऊना की 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव...
Translate »
error: Content is protected !!