महिला सहित चार गिरफ्तार : कार चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

by
बठिंडा  :   मानसा पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मानसा शहर से रात के समय एक नयी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने के बाद मानसा पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी चुराने के आरोप में एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी की 2 और गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
                    जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्तियों ने मानसा शहर के वाटर वर्क्स रोड से एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली और फरार हो गए थे। गाड़ी के मालिक अमनदीप सिंह द्वारा मानसा के थाना सिटी वन में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी टीम की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक मोहाली नंबर की क्रेटा कार और एक वर्ना कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। यह गिरोह पंजाब के कई जिलों में सक्रिय था। वे वाहनों के चेसिस नंबर और पार्ट्स बदलकर दोबारा बेच देते थे। पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में बड़ी संख्या में भाग लेंगे – मखन सिंह वाहिद पुरी

गढ़शंकर :पंजाब सेवा सबऑर्डिनेट सर्विसेज संघ की गढ़शंकर ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी पार्क, गढ़शंकर में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेशिक नेताओं मक्खन...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार किसानों को भड़काकर किसान आंदोलन को खत्म करना चाहती है: सुभाष मट्टू

गढ़शंकर- अखिल भारतीय किसान सभा का 45वां जत्था बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में तीन कृषि विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में...
article-image
पंजाब

जिला एवं सेशन जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक : सीजेएम ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

होशियारपुर, 22 अगस्त : जिला एवं सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल ने 9 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर आज ज्यूडिशियल जज सेहबान के साथ बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!