राज्यपाल व मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का न्यौता, डीसी ने शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक रूप से उत्सव में किया आमंत्रित

by

ऊना, 21 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त ऊना श्री जतिन लाल ने शिमला में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें औपचारिक रूप से उत्सव में आमंत्रित किया।

उपायुक्त ने आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए दोनों गणमान्य व्यक्तियों को उत्सव की रूपरेखा एवं प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं के सम्मान का पर्व है, जिसे भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

बाद में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक कांगड़ मैदान, हरोली में आयोजित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में करेंगे, जबकि 29 अप्रैल को समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आयोजन के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त मंच बताया। उल्लेखनीय है कि सात वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से इस बार राज्य स्तरीय स्वरूप में नए अंदाज और नई भव्यता के साथ पुनः आयोजित किया जा रहा है।
Himachal Pradesh Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh DC Una CMO Himachal Mukesh Agnihotri
#haroliutsav #UTSAV2025

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टौणीदेवी में भी मनाया गया महिला दिवस

हमीरपुर 07 मार्च :   टौणीदेवी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी की अध्यक्षता में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डा. आशा कुमारी, सुपरवाइजर टिवंकल, किरण, लीला, निम्मो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का परिणाम घोषित : टिकट नंबर 017165 के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी

धर्मशाला 2 सितम्बर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नवीनीकृत भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 का रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला गया। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिमला में दुनिया का दूसरा, भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनेगा : रज्जुमार्ग रोव वे द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम होटल होलीडे होम में आयोजित – मुकेश अग्निहोत्री

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत शिमला 31जुलाई – रोप वे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये : आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 11 दिसम्बर को मंडी में...
Translate »
error: Content is protected !!