वार्ड नंबर 39 के अशोका पार्क में करीब 22 लाख रुपए की लागत से नए लगाए गए ट्यूबवैल की मंत्री अरोड़ा ने की शुरुआत

by
पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक बुनियादी ढांचे को किया जाएगा और मज़बूत
होशियारपुर  I उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 39 के सुखदेव नगर में अशोका पार्क में करीब 22 लाख रुपए की लागत से नए लगाए गए ट्यूबवैल की शुरुआत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को नई मज़बूती प्रदान की जा रही है।
होशियारपुर शहर की बात करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहर निवासियों की सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए हैं, जिससे शहर के हर इलाके को नया रूप मिला है। उन्होंने कहा कि शहर में गलियों, सडक़ों, 100 प्रतिशत सिवरेज व्यवस्था और पीने वाले पानी की अपेक्षित सप्लाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा अहम प्रयास अमल में लाए गए हैं, जिनसे शहर निवासियों को बड़ा फ़ायदा मिला है। उन्होंने बताया कि शहर के लगभग हर क्षेत्र में ज़रुरी बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के अलावा लोगों को सेहतमंद रखने के लिए ओपन जिमों की स्थापति भी लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब सरकार द्वारा कई अहम प्रोजैक्ट होशियारपुर में शुरू किए जा रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र की तरक्की नई रफ़्तार पकड़ेगी।
इस मौके पर अन्यों के अलावा काऊंसलर बलविन्दर कौर, मनजीत सिंह, स्वर्णजीत कौर कलसी, रणजीत ठाकुर, बलजीत कौर, रोमी मनचन्दा, मीना रानी, मीनू शर्मा, गुरप्रीत कौर, रणजीत कौर, सत्या देवी, शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, अनिल कुमार सोनू, चरनजीत सिंह अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shri Sukhmani Sahib Path Held

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.15 : A sacred religious gathering was organized at Rayat Bahra Professional University to celebrate the establishment of the new university and to seek blessings for the continued progress and prosperity of the...
article-image
पंजाब

रिलायंस पेट्रोल पंप पनाम के संचालक आरएस पठानिया ने एम्बुलेंस के लिए 50 लीटर डीजल रोजाना देने का किया ऐलान

गढ़शंकर – देश भर में कोरोना वायरस सक्रमण से लड़ रही सरकार के साथ साथ रिलांयस इंडस्ट्री ने भी आगे बढ़ कर लोगों की सहायता करने का फैसला लिया है जिसके तहत गढ़शंकर चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

3 साल की बेटी से दुष्कर्म : मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, अश्लील वीडियो फोन में मिले

मोहाली। मोहाली में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म उसकी मां और उसके बॉयफ्रेंड की तरफ से किया गया है। पीड़ित बच्ची के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : पंजाब में एसिड अटैक पीड़ित पुरुषों को भी मिलेगी 8000 महीने की पेंशन

पंजाब में अब एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों को भी पेंशन मिलेगी, यह हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पंजाब सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन...
Translate »
error: Content is protected !!