चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक दसूहा में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 20 जून:
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर करमजीत कौर ने ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के दौरान करवाए गए विकास कार्यों का जायजा लेने हेतु आज जिले के ब्लाक दसूहा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से आने वाले फंडों का सही प्रयोग किया जाए और समय पर विकास कार्यों को पूरा करवाना यकीनी बनाया जाए।
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने उन साइटों का भी दौरा किया, जहां विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने गांव संगवाल, न्यू बडला व घोगरा में हो रहे विकास कार्यों की जांच की व अधिकारियों को कार्य की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
करमजीत कौर ने कहा कि अधिकारी एकजुटता व तालमेल से विकास कार्यों को पूरा करने में अपना योगदान दें ताकि लोगों तक सही मायनों में इलाके में हुए विकास का लाभ पहुंच सके। इस मौके पर जे.ई संदीप कुमार, सुपरिडैंट अजय कुमार, पंचायत सचिव ऋषि राणा, स्टैटिकल असिस्टेंट योजना कमेटी धर्मेंद्र, जूनियर सहायक विनय कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से फिर शुरू हो रही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी : दो ‘बड़े बदलाव’ भी

अमृतसर : 12 दिनों के बाद अटारी-वाघा सीमा सहित तीन सीमा बिंदुओं पर बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार यानी 20 मई को फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि पहले दिन सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही...
article-image
पंजाब

लाल लकीर अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर : लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक किया प्रदान

लुधियाना :  पंजाब में ‘लाल लकीर’ के अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक प्रदान किया गया हैं। जानकारी के अनुसार,...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आतिशी वीडियो मामले में जारी किया फाइनल नोटिस

चंडीगढ़ : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आतिशी वीडियो मामले में पंजाब के डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को फाइनल नोटिस जारी किया है, जिसमें 20 फरवरी तक जवाब देने को कहा गया है। इसके...
article-image
पंजाब

बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा : सुखबीर सिंह बादल

आम आदमी पार्टी ने टिकट बेचे और पटियाला जिले में बेचे गए टिकट का उदाहरण दिया, जिसमें घोषित अपराधी को सनौर सीट और एक ड्रग माफिया को घनौर सीट का पुरस्कार शामिल है घनौर/15फरवरी:...
Translate »
error: Content is protected !!