डिप्टी कमिश्नर की ओर से लोगों को नाइट कफ्र्यू का मुकम्मल पालन करने की अपील

by

रात के कफ्र्यू के दौरान जरुरी सेवाएं रहेंगी जारी
लोग कफ्र्यू व कोरोना संबंधी हिदायतों का उल्लंघन न करें: एस.एस.पी
54 सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी, 35 हजार से अधिक डोजें लगी
होशियारपुर : जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने लोगों को रात के कफ्र्यू का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जिले में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू अगले आदेशों तक जारी रहेगा।
बढ़ रहे कोविड केसों संबंधी डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित सभी स्वास्थ्य निर्देशों का पालन में किसी किस्म की लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कफ्र्यू के आदेश जरुरी सेवाएं, जैसे कि मैडिकल, खान-पान की वस्तुओं, ढुलाई, नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों व जो फैक्ट्रियां 24 घंटे शिफ्टों में काम करती है, पर लागू नहीं होंगे।
इस दौरान जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना से बचने के लिए सभी सावधानियां अपनाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इस संबंधी लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को मास्क पहनने का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के 392 चालान किए गए। उन्होंने बताया कि रात 9 बजे से सांय 5 बजे तक शुरु हुए कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आई.पी.सी की धारा 188 के अंतर्गत 11 मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं।
नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील की कि कोविड-19 वायर से बचाव के लिए मास्क अनिवार्य पहना जाए व एक दूसरे से बनती दूरी को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि 1 मार्च से लेकर अब तक मास्क न पहनने के करीब 2300 चालान व कफ्र्यू का उल्लंघन करने के 20 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही कोविड के दोबारा फैलाव को मिशन फतेह के अंतर्गत असरदार ढंग से रोका जा सकता है।
35 हजार से अधिक डोजे लगीं, डिप्टी कमिश्नर की ओर से योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील
जिले में चल रही कोविड वैक्सीनेशन संबंधी डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने बताया कि अब तक अलग-अलग लाभार्थियों को 35 हजार से अधिक डोजें लग चुकी है व जिले में रोजाना 3 हजार से अधिक डोजें लगाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों को अपील की कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग व 45 से 59 वर्ष तक वे लोग, जो अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त हैं, अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 54 सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है, जिनमें सिविल अस्पताल होशियारपुर, पुलिस लाइन अस्पताल, नहर कालोनी डिस्पेंसरी, शहरी स्वास्थ्य केंद्र पुरहीरां व अस्लामाबाद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मंड मंडेर, नसराला, चब्बेवाल, महिलांवाली, फुगलाना, गढ़दीवाला, हरियाना, बाड़ीयां कलां, जेजों, बागपुर, जनौड़ी, मियाणी, कंधाला शेखां, भंगाला, बहिबल मंझ, बिंजो, पधराणा, रामपुर बिलड़ों, बी.बी.एम.बी अस्पताल तलवाड़ा, ई.एस.आई अस्पताल होशियापुर, सूसां, बडला, खुणखुण, घोगरा, बुल्लोवाल, दतारपुर, जल्लोवाल आदि केंद्रों में नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
होशियारपुर के सिविल अस्पताल, पुलिस लाइन अस्पताल, नहर कालोनी डिस्पेंसरी व शहरी स्वास्थ्य केंद्र पुरहीरां में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। शहरी स्वास्थ्य केंद्र अस्लामाबाद में कोवैक्सीन लगाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने गर्भवती पत्नी को मामूली घरेलू विवाद के चलते जिंदा जलाया

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के...
article-image
पंजाब

करीब ढाई करोड़ की लागत से जिले के 41 सरकारी स्कूलों में बनाई जाएगी अत्याधुनिक स्टैम लैब्स ,सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही से की इनोवेशन स्टैम लैब्स की शुरुआत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने की

होशियारपुर, 28 फरवरी: जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व गणित जैसे विषयों को आसान, दिलचस्प बनाने के साथ-साथ उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की...
पंजाब

दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन किया जाएगा

तलवाड़ा :  पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन 20 डोगरा तिबड़ी कैन्ट गुरदासपुर  के सैनिको के द्वारा किया...
article-image
पंजाब

क्रिकेटर मनप्रीत गोनी और इंटरनैशनल एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल : सीएम मान बोले- युवाओं को मिलेगा प्रेरणा का नया संदेश

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की जनहित से जुड़ी नीतियों और पंजाब सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!