चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजीयाना के दो दर्जन लोगों ने आप मे शामिल हुए

by

गढ़शंकर – 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी है और उनके नेता गांवो में लोगों को अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दे रहे हैं और उनकी इस कोशिश को गांवो में भारी समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। चब्बेवाल हल्के में सरपंच व पार्टी के हल्का इंचार्ज हरमिंदर सिंह संधू हल्के में पड़ते गांवो में लोगों से संपर्क कर रहे हैं इसी के तहत गांव हरजीयाना में करीब दो दर्जन लोगों ने अपनी अपनी पार्टियो को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। उनका कहना था कि आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता को दी गई सुविधाओं को देखते हुए व चब्बेवाल में सरपंच हरमिंदर सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्होंने आप मे शामिल होने का फैसला लिया है। उनका स्वागत करते हुए हरमिंदर सिंह संधू ने कहा कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा व उनके समर्थन से पार्टी को बहुत ज्यादा फायदा होगा। आप मे शामिल होने वालों में संदीप कुमार, पंकज कुमार, नितिन कुमार, मनोज कुमार, अभय कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, साहिल कौशल, अजय कुमार, अमित कुमार, संजीव, दिनेश कुमार, फौजा सिंह, अशनि कुमार, मुकेश कुमार व रोहित कौशल सहित उनके परिजन।

फ़ोटो….
हरजीयाना गांव में आप मे शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए हरमिंदर सिंह संधू।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

300 यूनिट बिजली मुफ्त : पंजाब में आप सरकार का बड़ा ऐलान, एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी बिजली

चंड़ीगढ़ (सतलुज ब्यास टाइम्स ब्यूरो) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक महीने कार्यकाल पूरा होने पर पहली गरंटी पूरी करते हुऐ  300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया...
article-image
पंजाब

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने वीआरएस ली : राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते

चंडीगढ़ : एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने नौकरी छोड़ दी हैं। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया पंजाब पुलिस में वीआरएस लेने के बाद सीनियर आईपीएस गुरिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के विरोध में जुटे युवा, आज बढ़ सकती है भीड़; दिल्ली पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली। जाति आधारित आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में युवा जुटे। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग...
article-image
पंजाब

540 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग मनी को बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया व्हाइट…जांच में दावा

चंडीगढ़ ।  पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार (25 जून) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर की...
Translate »
error: Content is protected !!