आप नेताओं की आपसी खुन्नस लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी : ग्राम नीतपुर में 2 बोर चालू होने के बावजूद किया जा रहा तीसरा बोर

by

गढ़शंकर, 28 अगस्त – एक तरफ जहां इलाके के कई गांवों के लोग लंबे समय से पीने के पानी से वंचित हैं और पीने के पानी के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी गांव हैं जहां राजनीतिक नेताओं के आशीर्वाद व निजी वोटों के लिए नियम कायदों को दिरकिनार करते हुए एक से अधिक बोर किए गए हैं। इस कार्य में जल सप्लाई विभाग के अधिकारी उनके इन कार्यों को करने में आतुर रहते हैं।
ऐसा ही एक मामला माहिलपुर ब्लॉक के गांव नीतपुर में सामने आया है, जहां जल सप्लाई योजना में दो बोर पहले से ही चालू हैं और अब एक राजनीतिक नेता को खुश करने के लिए जल सप्लाई विभाग द्वारा 32 लाख रुपये खर्च कर तीसरा बोर करवाया जा रहा है।
जब पत्रकारों की टीम ने उक्त गांव का दौरा किया तो वहां के लोगों ने बताया कि इस जल योजना से तीन गांवों को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है और करीब आठ माह पहले पंचायत विभाग चब्बे वाल विधानसभा इंचार्ज आम आदमी पार्टी हरमिंदर सिंह संधू ने पंचायत विभाग से ग्रांट लेकर करीब सोलह लाख रुपये खर्च कर दूसरा बोर कराया था। ताकि तीनों गांवों को पीने के पानी की निर्बाध सप्लाई दी जा सके । उन्होंने बताया कि इन गांवों के लोगों को पीने के पानी की सप्लाई को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं रही है जिसके लिए तीसरा बोर कराया जाए और न ही गांव वालों ने कभी ऐसी मांग की है। उन्होंने कहा कि टैक्स के रूप में वसूले गये रुपये का दुरुपयोग किया जा रहा है और यह बोर इस्तेमाल न होने के कारण खराब हो सकते है और इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचेगा।
इस जल योजना के ऑपरेटर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन तीनों गांवों में पेयजल को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं आयी है, लोगों को पीने वाले पानी की समय अनुसार लगातार सप्लाई दी जाती है।
इस संबंध में जब जलदाय विभाग के एसडीई अरविंद सैनी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी पोस्टिंग नई है और तीसरा बोर होने के बारे में पुराने अधिकारी ही बेहतर जानकारी दे सकते हैं।
बाक्स—-
उपचुनाव के लिए दो नेताओं में लगी भाग दौड़…
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के दो नेताओं के आपसी होड़ के कारण उक्त गांव में यह तीसरा ट्यूबवेल लगाया जा रहा है क्योंकि चब्बेवाल विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रमुख नेता खुद को जनता का सच्चा हित चिंतक होने का दावा कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि जनता के टैक्स के पैसे का यह दुरुपयोग क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अब संसद बन गए हैं और वह भी इस सीट पर अपने परिवार के किसी व्यक्ति को मिलने की आस से लगे हुए हैं और आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके वाल व वर्तमान में हल्का इंचार्ज भी इस सीट से उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू कर चुके है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जि़ला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात समेत अन्य अधिकारियों ने किए श्रद्धा सुमन भेंट

जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में श्रद्धाँजलि समागम के अवसर पर रखा गया दो मिनट का मौन होशियारपुर, 30 जनवरी:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में डिप्टी...
article-image
पंजाब

5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : अधिकारियों से कहा पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान हाल ही में पंजाब के लिए अलॉट किए गए 2023...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : बीजेपी नेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में किया डिटेन

विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी पंजाब में आज एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ब्यूरो ने बीजेपी नेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह को आय से अधिक संपत्ति के...
article-image
पंजाब

ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मकर संक्रांति पर शिक्षकों को सौंपा चार्ज : आधुनिक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए शिक्षकों को उनके पद का चार्ज सौंपा गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!