देह व्यापार की सरगना सोनू पंजाबन – जानें कौन है : सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सुनाई थी सजा , सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज

by

रोहित भदसाली।  दिल्ली :  सोनू पंजाबन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सोनू पंजाबन उर्फ ​​गीता अरोड़ा की सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज कर दी थी. सोनू पंजाबन दिल्ली-एनसीआर में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के लिए कुख्यात थी। दरअसल, 2020 में एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेलने के जुर्म में ट्रायल कोर्ट ने सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सजा सुनाई थी. इसी सजा के खिलाफ सोनू पंजाबन ने हाई कोर्ट में अपील की थी, जो अभी भी लंबित है. सोनू पंजाबन चाहती थीं कि उनकी सजा उनकी अपील की सुनवाई तक निलंबित रहे, इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. मामले में 20 साल की सजा काट रहे संदीप बेदवाल ने भी सजा निलंबित करने की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। कभी दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ा सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन को लेडी डॉन के नाम से जाना जाता था। 22 जुलाई 2020 को एक ट्रायल कोर्ट ने सोनू पंजाबन को एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए POCSO अधिनियम के तहत दोषी पाया और 24 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सोनू पंजाबन को सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है. कोर्ट ने यह भी कहा कि सोनू पंजाबन ने महिला कहलाने की सारी हदें पार कर दी हैं. सोनू पंजाबन पर कई मामले दर्ज हैं, लेकिन यह पहला मामला था जिसमें उसे दोषी पाया गया और सजा सुनाई गई।

सोनू पंजाबन के देह व्यापार के धंधे में उतरने की कहानी बिल्कुल अलग है. दरअसल साल 2003 में गीता अरोड़ा की जिंदगी में विजय सिंह नाम का गैंगस्टर आया। उनसे शादी करते हुए गीता अरोड़ा ने अपराध की दुनिया में कदम रखा. यूपी एसटीएफ ने 2003 में ही विजय सिंह को मार गिराया था. इसके बाद सोनू की जिंदगी में एक और अपराधी दीपक की एंट्री हुई. बातचीत से शुरू हुई बात रिश्ते में बदल गई। कुछ साल बाद दीपक को असम में पुलिस ने मार डाला। दीपक के बाद गीता अरोड़ा का अफेयर हेमंत सोनू से शुरू हुआ। हेमंत दीपक का भाई था. दोनों ने शादी कर ली. साथ रहने लगे.

गीता अरोड़ा से सोनू पंजाबन

अप्रैल 2006 में, दोहरे हत्याकांड के एक मामले में दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पुलिस ने हेमंत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हेमंत की मौत के बाद गीता अरोड़ा ने अपना नाम बदलकर अपने पति का सरनेम रख लिया। गीता अरोड़ा बनीं सोनू पंजाबन. सोनू पंजाबन ने जिस्मफरोशी का धंधा जोरों से शुरू कर दिया. वेश्यावृत्ति के मामले में सोनू पंजाबन को पहली बार साल 2007 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें जमानत मिल गई. 2008 में सोनू पंजाबन को दोबारा गिरफ्तार किया गया. सोनू पंजाबन की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब उन्हें 2011 में गिरफ्तार कर लिया गया।

किस मामले में सजा

जिस मामले में सोनू पंजाबन को सजा सुनाई गई वह एक नाबालिग लड़की से जुड़ा मामला था। दरअसल संदीप बेदवाल नाम के शख्स ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे सोनू पंजाबन को बेच दिया. खरीदने के बाद सोनू ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और बाद में उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। नाबालिग लड़की विरोध न कर सके इसलिए उसे नशीला पदार्थ दिया गया। तीन-चार महीने तक रखने के बाद सोनू ने नाबालिग लड़की को लखनऊ के अपने दोस्त लाला को बेच दिया। मामले में सोनू पंजाबन को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया।

20 जुलाई 2022 को कोर्ट ने सोनू पंजाबन को सजा सुनाते हुए कहा कि उसने न सिर्फ पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए खरीदा, बल्कि उसके साथ क्रूरता की हदें पार कीं. कोर्ट ने कहा कि एक महिला की गरिमा उसके लिए बहुत बड़ी चीज है. एक महिला किसी अन्य नाबालिग महिला की गरिमा का इस तरह अपमान कैसे कर सकती है? सोनू पंजाबन की शर्मनाक हरकत के चलते कोर्ट उसे किसी भी तरह की रियायत नहीं दे सकती. ऐसी महिला को महिला कहलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबड़तोड़ छापेमारी : डोंकी रूट केस में ED ने की ट्रेवल एजेंट्स के दफ्तरों व घरों पर रेड

चंडीगढ़ : ईडी ने भारतीयों को ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वीरवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया। उनके मुताबिक, एजेंसी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सियासी उठापटक ने पक्का किया कंगना का टिकट : कांगड़ा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव

 भाजपा ने अगली रणनीति के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा एएम नाथ। शिमला :   एक महीने से चल रही सियासी उठा पटक ने ही मंडी से कंगना रणौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
Translate »
error: Content is protected !!