मारपीट के आरोप में 4 नामजद

by
गढ़शंकर, 10 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने हरविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी साधोवाल के बयानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 118(1), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में हरविंदर सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को शाम करीब 7:30 बजे उनके फोन पर किसी ने फोन कर कहा कि दीपावली के दिन उसके साथ मारपीट करने के मामले में तुमसे माफी मांगनी इसलिए बाहर आ जाओ, इस फोन कॉल के बाद जब वह घर से बाहर आया तो बिंद्री पुत्र चरणजीत सिंह, गोपी पुत्र संतोख राम, साहिल पुत्र वरिंदर कुमार वासी साधोवाल और राजन वासी डोगरपुर ने उस पर किरपान, गंडासे से हमला कर दिया और चिल्लाने पर धमकी देते हुए वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों के हमले के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आरडीजी से गरमाई विधानसभा : मुख्यमंत्री सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस हुई। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष...
article-image
पंजाब

Weekly Meeting of Eye Donation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 24 : The weekly meeting of the Eye Donation Association Hoshiarpur was held as per routine at the Civil Hospital office. The session focused on ongoing awareness activities and community involvement in...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया : 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में

फरीदकोट :   फरीदकोट कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। अदालत ने उन्हें 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में बरी कर दिया है। कोटकपूरा में एक व्यापारी को...
article-image
पंजाब

दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल होशियारपुर पुलिस ने किए गिरफ्तार : तीन अन्य फरार, एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे

मुकेरियां/ होशियारपुर :   दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को होशियारपुर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये...
Translate »
error: Content is protected !!