आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

by

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा
होशियारपुर, 13 अक्टूबर:
जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क हरियाना का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को थाना की बिल्ंिडग की सफाई व रिकार्ड को और सुचारु ढंग से रखने के लिए हिदायत दी गई।
आई. जी. कौस्तुभ शर्मा ने चैकिंग के दौरान थाने में तैनात कर्मचारियों की मुश्किलें भी सुनी, जहां उन्होंने जिले के समूह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अपनी ड्यूटी पूरी लगन, तनदेही, समर्पित भावना व और शिद्दत से करने के लिए प्रेरित किया। एस.एस.पी. अमनीत कौंडल व अन्य अधिकारियों सहित आई.जी. कौस्तुभ शर्मा ने थाना हरियाना के बाद भूंगा पुलिस चौकी की भी चैकिंग की जहां उन्होंने चौंकी इंचार्ज राजविंदर सिंह व सिपाही जसप्रीत सिंह को अच्छी ड्यूटी करने के बदले पहले दर्जे का सर्टिफिकेट भी दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार अपनाते हुए पुलिस-पब्लिक की सांझ को और मजबूत करें, जिससे जुर्म पर नकेल डालने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में 30 दिसंबर को विशेष सत्र: साहिबजादों को नमन के बाद मनरेगा में बदलाव पर होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र (30 दिसंबर) में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का...
article-image
पंजाब

पुलिस ने शहर में फ़्लैग किया मार्च

गढ़शंकर, 13 मार्च  : थाना गढ़शंकर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों में कानून व्यवस्था व...
article-image
पंजाब

ड्रग मनी , 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 11 जून  : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन व साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अधीन मुकदमा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!