DC ने नारकण्डा-दोजा मार्ग पर प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक की भूमि का किया निरीक्षण

by

शिमला 03 दिसंबर – हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से शिमला जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक जल्द बनकर तैयार होगी। आइस स्केटिंग रिंक की प्रस्तावित भूमि का निरिक्षण आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेंदर मोहन के साथ किया।
उपायुक्त ने बताया कि इस आइस स्केटिंग रिंक के लिए भूमि का हस्तांतरण हो चूका है तथा यह भूमि आइस स्केटिंग के लिए बेहद उपयुक्त है तथा इसे अंतर्राष्ट्रीय मापंद के अनुसार 60×30 मीटर में बनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस आइस स्केटिंग रिंक के बन जाने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को भी यहाँ विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियां करने को मिलेंगी जिससे युवाओं को भी स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय – सफेदा,पापुलर और बांस तथा खैर व अन्य पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिकारी कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों को आनलाईन करना सुनिश्चित करें : सचिव प्रियतु मंडल

प्रियतु मंडल ने पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक अधिकारियों को सभी कार्य आनलाइन करने के दिए निर्देश ऊना, 12 मई – सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रियतु मंडल ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम रिहर्सल के उपरांत पोलिंग पार्टियों की रवानगी : शिमला शहरी विस क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां 31 मई को होगी रवाना

शिमला 30 मई – 4-शिमला संसदीय क्षेत्र (अ.जा.) रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला शिमला के संबंधित सहायक रिटर्निंग...
Translate »
error: Content is protected !!